साथी की शादी के लिए किया था डाक्‍टर का अपहरण, लिए जाएंगे आरोपितों के वायस सैंपल Aligarh news

क्वार्सी थाना क्षेत्र में डाक्टर का अपहरण करने के मामले में पुलिस मजबूत साक्ष्य संकलन करने में जुटी है। इसके लिए जेल में बंद पांचों आरोपितों के वायस सैंपल लेने के लिए शुक्रवार को पुलिस ने कोर्ट से अनुमति ले ली है।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 04:46 PM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 04:58 PM (IST)
साथी की शादी के लिए किया था डाक्‍टर का अपहरण, लिए जाएंगे आरोपितों के वायस सैंपल Aligarh news
पांचों आरोपितों के वायस सैंपल लेने के लिए शुक्रवार को पुलिस ने कोर्ट से अनुमति ले ली है।

अलीगढ़, जेएनएन : क्वार्सी थाना क्षेत्र में डाक्टर का अपहरण करने के मामले में पुलिस मजबूत साक्ष्य संकलन करने में जुटी है। इसके लिए जेल में बंद पांचों आरोपितों के वायस सैंपल लेने के लिए शुक्रवार को पुलिस ने कोर्ट से अनुमति ले ली है। बुधवार को आरोपितों के सैंपल लिए जा सकते हैं।

28 जनवरी को हुआ था डाक्‍टर का अपहरण

साक्षी विहार निवासी डा. शीलेंद्र का 28 जनवरी को अपहरण हुआ था। पुलिस की घेराबंदी को देखकर बदमाशों ने 50 घंटे बाद डाक्टर को मुक्त कर दिया। डाक्टर से बातचीत के आधार पर पड़ोस के ही राज विहार निवासी अनुज चौधरी उर्फ अन्नू को पूछताछ के लिए लाया गया। सख्ती से पूछताछ में अनुज ने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर अपहरण की बात कबूली। पुलिस ने अनुज के साथी अनुकल्प चौहान निवासी दीनदयालपुरम थाना कोतवाली (कासगंज) स्थायी पता गांव अचलपुर थाना मिरहची (एटा), अंकित शुक्ला निवासी आफिसर कालोनी नदरई गेट (कासगंज), हिमांशु चौधरी उर्फ चीनी निवासी गली नंबर तीन साक्षी विहार, मोहित चौधरी निवासी गली नंबर दो शंकर विहार कालोनी को दबोच लिया था। सभी आरोपित जेल में हैं।

तो इसलिए किया गया डाक्‍टर का अपहरण

पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि मोहित को अपनी प्रेमिका से भागकर शादी करने के लिए पैसों की जरूरत थी। इसीलिए डाक्टर का अपहरण किया था। सीओ सिविल लाइन अनिल समानिया ने बताया कि मजबूत साक्ष्य जुटाकर आरोपितों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी। इसके लिए शनिवार को पांचों आरोपितों के वायस सैंपल लिए जाएंगे। इन्हें जांच के लिए चंडीगढ़ की लैब में भेजा जाएगा। 

chat bot
आपका साथी