कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव

अलीगढ़ हरदुआगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार सुबह एक युवक ने फंदे पर लटककर जान दे दी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Apr 2021 07:05 PM (IST) Updated:Sun, 25 Apr 2021 07:05 PM (IST)
कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव
कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव

अलीगढ़ : हरदुआगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार सुबह एक युवक ने फंदे पर लटककर जान दे दी। उसके परिजनों ने पुलिस को खबर दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

बरौठा निवासी किसान ओमदत्त शर्मा के दो बेटों में छोटा रोहित उर्फ दीपेश शनिवार रात को घर की दूसरी मंजिल पर सोया हुआ था। सुबह परिजन चाय लेकर पहुंचे तो देखा कि रोहित 24 वर्ष का शव कमरे की छत में रस्सी के सहारे बंधे फंदे पर लटका हुआ था, जिसे देख घर में हाहाकार मच गया। आत्महत्या का कारण गृह क्लेश बताया गया है। रोहित की एक साल पहले लाकडाउन के दौरान शादी हुई थी। उस पर कोई बच्चा नहीं था। परिजनों ने आनन फानन शव को फंदे से उतार अंतिम संस्कार कर दिया। एसओ रामवकील सिंह ने बताया कि परिजनों ने युवक को मानसिक रूप से परेशान बताया है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया था। साथ ही कार्रवाई से इंकार करते हुए लिखित में भी दिया है।

तालानगरी में अज्ञात शव

मिलने से मची सनसनी

संसू, हरदुआगंज : थाना क्षेत्र में तालानगरी में रविवार दोपहर को अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने उसे मोर्चरी भिजवा दिया है। तालानगरी के सेक्टर एक में बिजली घर के पास रविवार दोपहर में नाली में शव पड़ा होने के सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। करीब 60 वर्षीय वृद्ध नाली में मुंह के बल पड़ा था। शव को बाहर निकाल पुलिस ने शिनाख्त का प्रयास किया। कुछ फैक्ट्री वर्करों ने बताया कि वृद्ध मानसिक रूप से कमजोर था, जो बीते कई दिनों से तालानगरी में भटक रहा था। नाली के पास वह सुबह से बैठा हुआ बताया गया था।

chat bot
आपका साथी