Aligarh Weather Forecast : हवाओं में ठंडक ने दिया ताजगी का अहसास, खुशनुमा मौसम लेकर आई सुबह Aligarh news

मौसम में उतार चढ़ाव बरकरार है। कभी सुबह से ही गर्मी का अहसास होने लगता है तो कभी गुनगुनी धूप अच्‍छी लगती है। सुबह के समय हवाओं में थोड़ी ठंडक बरकरार है लेकिन दिन चढ़ने के साथ सूरज की तपिश में हवाओं का असर कम होने लगता है।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Mon, 22 Mar 2021 11:02 AM (IST) Updated:Mon, 22 Mar 2021 11:02 AM (IST)
Aligarh Weather Forecast :  हवाओं में ठंडक ने दिया ताजगी का अहसास, खुशनुमा मौसम लेकर आई सुबह Aligarh news
सोमवार को ठंडी हवा के बीच सूरज निकला तो गुनगुनी धूप से राहत मिली।

अलीगढ़, जेएनएन : मौसम में उतार चढ़ाव बरकरार है। कभी सुबह से ही गर्मी का अहसास होने लगता है तो कभी गुनगुनी धूप अच्‍छी लगती है। सुबह के समय हवाओं में थोड़ी ठंडक बरकरार है लेकिन दिन चढ़ने के साथ सूरज की तपिश में हवाओं का असर कम होने लगता है।  वातावरण में नमी कम होने से न्यूनतम तापमान भी अब घट रहा है। सोमवार को ठंडी हवा के बीच सूरज निकला तो गुनगुनी धूप से राहत मिली। दिन चढ़ने के साथ मौसम गरमाने लगा है। 

न्यूनतम तापमान में वृद्धि

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अब न्यूनतम तापमान में निरंतर वृद्धि होती जाएगी। आज तड़के यह 1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। दोपहर में इसके एक डिग्री की छलांग लगाने के साथ अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। अगले कुछ दिनों में इसके 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।आसमान साफ होने के कारण सुबह से सूरज तेवर दिखाने लगता है। हालांकि, सुबह हवा चलने से गुनगुनी धूप राहत भी पहुंचाती है। पछुआ हवा भी चल रही है। इससे धूप का असर कम रहता है। हवा कम होते ही धूप सताने लगती है। विशेषज्ञों के अनुसार होली के बाद मौसम तेजी से बदलेगा।  बूंदाबांदी की आशंका रहेगी, लेकिन, वातावरण में नमी बहुत कम हो जाएगी।  तापमान में थोड़ा उतार चढ़ाव होता रहेगा।

सेहत का रखें ख्याल

गर्मियों का मौसम संक्रामक बीमारियों के लिए अनुकूल माना जाता है। चिकित्सकों के अनुसार इस मौसम में। खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। स्वच्छता का ध्यान रखें।

chat bot
आपका साथी