अलीगढ़ बसपा में थम नहीं रहा विवाद, दो के पदों से इस्तीफे

छह लोगों के इस्तीफे का पत्र इंटरनेट मीडिया पर हुआ था वायरल चार ने बताया फर्जी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 01:48 AM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 01:48 AM (IST)
अलीगढ़ बसपा में थम नहीं रहा विवाद, दो के पदों से इस्तीफे
अलीगढ़ बसपा में थम नहीं रहा विवाद, दो के पदों से इस्तीफे

जासं, अलीगढ़ : बसपा में घमासान थम नहीं रहा है। अनुशासनहीनता के आरोप में निष्कासित चल रहे दो वरिष्ठ पदाधिकारियों की अगुवाई में रविवार को छह पदाधिकारियों के अपने पदों से इस्तीफा देने का पत्र जारी किया गया था। इस आशय का पत्र इंटरनेट मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। मीडिया की पड़ताल के दौरान देर रात तक चार पदाधिकारियों ने इस पत्र को फर्जी बताते पार्टी के प्रति वफादारी व किसी से कोई शिकायत न होने की बात कही।

पंचायत चुनाव से पहले जिला पंचायत सदस्यों के टिकटों को लेकर बसपा में गुटबाजी उभर कर सामने आई थी। इसमें इगलास विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने वाले अभय कुमार बंटी पर समर्थकों के साथ जिलाध्यक्ष रतनदीप सिंह के कैंप कार्यालय में तोड़फोड़ व उनके भाइयों के साथ मारपीट करने का आरोप लगा था। इसकी रिपोर्ट थाना क्वार्सी में दर्ज है। अभय, मंडल के पूर्व सेक्टर प्रभारी महेश चौधरी व एक बड़े नेता को पार्टी में अनुशासनहीनता के आरोप में निष्कासित किया गया था।

रविवार को अभय बंटी व महेश चौधरी की अगुवाई में बरौली क्षेत्र में बैठक हुई। इसमें अलीगढ़ के मुख्य सेक्टर प्रभारी जसवंत सिंह सांवरिया जारी किए गए फोटो में दिख रहे हैं। साथ ही इंटरनेट मीडिया पर वायरल पत्र में जसवंत सिंह सांवरिया, शिव कुमार शास्त्री, बरौली विधानसभा क्षेत्र प्रभारी जितेंद्र सिंह लोधी, नौबत सिंह, अशोक प्रजापति, खैर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी अमरीश कुमार के अपने अपने पदों से इस्तीफा देने का दावा किया गया।

मीडिया पड़ताल के दौरान सांवरिया ने कहा कि वे पिछले चार माह से उन्हें कोई पूछ नहीं रहा था। जिलाध्यक्ष ने जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशी चयन में हमारे समाज के एक भी व्यक्ति को टिकट नहीं दिया। इन्हें बढ़ावा सूरज सिंह व बाबू मुनकाद अली ने दिया। इसका समर्थन अमरीश कुमार ने किया है। सभी ने पार्टी अध्यक्ष मायावती के प्रति आस्था व्यक्त की है। इन्होंने संगठन से नाराजगी व्यक्त की है। पार्टी में एक कार्यकर्ता की हैसियत से काम करने का दावा किया है।

..........

जो भी नाराज पदाधिकारी है उन्होंने कभी भी जिला कमेटी के समक्ष अपनी परेशानी नहीं रखी है, अगर कोई शिकायत है तो बताएं, दूर की जाएगी ।

रतनदीप सिंह, बसपा जिलाध्यक्ष मेरी जानकारी में आया है कि पार्टी के कुछ जिम्मेदार पदाधिकारियों ने मेरे फर्जी हस्ताक्षर कर पद से इस्तीफा देने का दावा किया है। यह सरासर गलत है। मेरी पार्टी प्रमुख व जिला संगठन में पूरी आस्था है। किसी भी प्रकार का कोई विवाद नहीं है। सभी पार्टी को मजबूत करने का काम कर रहे हैं।

नौबत सिंह, जिला सेक्टर प्रभारी मेरे हस्ताक्षर कर पद से इस्तीफा देने की मीडिया में दी गई जानकारी फर्जी हैं। पार्टी के कुछ जिम्मेदार पदाधिकारियों ने फर्जी हस्ताक्षर किए हैं। मेरी किसी से कोई नाराजगी नहीं है। जिला संगठन में कोई मतभेद नहीं हैं। पार्टी में एक सिपाही की तरह काम कर रहा हूं। जिला संगठन को मजबूती दी जा रही है।

शिव कुमार शास्त्री, जिला सेक्टर प्रभारी मुझे न तो जिलाध्यक्ष से कोई शिकायत है और न ही सूरज सिंह व बाबू मुनकाद अली से। पार्टी अध्यक्ष मायावती के मिशन को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहा हूं। मैंने अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया है। मेरे नाम से मीडिया के लिए कोई पत्र जारी किया गया है, वह फर्जी है।

जितेंद्र कुमार लोधी, सेक्टर प्रभारी, बरौली विधानसभा क्षेत्र मेरे फर्जी हस्ताक्षर कर पत्र जारी किया गया है, जबकि मुझे किसी से कोई शिकायत नहीं है। जिन लोगों ने यह कारनामा किया है, वे कभी पार्टी के मिशन के सिपाही नहीं हो सकते। मैं पार्टी का कार्यकर्ता हूं, रहूंगा। जिला संगठन सही काम कर रहा है।

अशोक प्रजापति, सेक्टर प्रभारी अलीगढ़ मंडल

chat bot
आपका साथी