Aligarh Weather Forecast : सूरज के तेवर होली के रंग ने किए नरम, दिनभर चला रंगों का दौर Aligarh news

मार्च के जाते जाते गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। सोमवार की सुबह से सूरज के तेवर अपने शवाब पर थे। दिन चढ़ते -चढ़ते गर्मी बेदर्दी होने लगी। हालांकि होली का पर्व होने के चलते लोगों ने जमकर रंग खेला।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Mon, 29 Mar 2021 11:34 AM (IST) Updated:Mon, 29 Mar 2021 11:34 AM (IST)
Aligarh Weather Forecast : सूरज के तेवर होली के रंग ने किए नरम, दिनभर चला रंगों का दौर Aligarh news
हालांकि होली का पर्व होने के चलते लोगों ने जमकर रंग खेला।

अलीगढ़, जेएनएन : मार्च के जाते जाते गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। सोमवार की सुबह से सूरज के तेवर अपने शवाब पर थे। दिन चढ़ते -चढ़ते गर्मी बेदर्दी होने लगी। हालांकि होली का पर्व होने के चलते लोगों ने जमकर रंग खेला। दिन भर रंगों की बौछार होने के चलते लोगों को गर्मी का अहसास कम हुआ। 

सूरज निकलते ही चढ़ने लगता है पारा

मौसम के तेवर गरम होते जा रहे है। सूरज निकलते ही पारा चढ़ने लगता है। रविवार को ठंडी हवा के बीच सूरज निकला तो गुनगुनी धूप से राहत मिली। दिन चढ़ने के साथ मौसम गरमाने लगा है। दर्शन और अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान भी बढ़ने लगा है। दोपहर के समय लोगों के पसीने छूटने लगे हैं। पछुआ हवा भी चल रही है। यही लोगों को राहत दे रही है।  इससे मौसम खुशगवार भी है। हवा कम होते ही धूप सताने लगती है।

मरीजों की संख्या बढ़ी

मौसम का मिजाज तेजी से बदलने के कारण लोग सर्दी, जुकाम, खांसी, उल्टी-दस्त व वायरल आदि संक्रामक बीमारियों की चपेट में आने लगे हैं। ऐसे में चिकित्सकों ने लोगों को खानपान में सावधानी बरतने की सलाह दी है।

chat bot
आपका साथी