दबंगों ने रोका नाली का पानी तो पीड़ित ने लिख दिया मकान बिकाऊ है Aligarh news

हरदुआगंज थाना क्षेत्र के गांव अलहदादपुर में दबंगों ने एक परिवार के घर के सामने लानी का पानी रोक दिया। परिवार ने भाजपा नेता के भाई पर आरोप लगाया है। यही नहीं पीड़ित परिवार दबंगई से परेशान होकर गांव से पलायन को मजबूर है।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 04:55 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 05:51 PM (IST)
दबंगों ने रोका नाली का पानी तो पीड़ित ने लिख दिया मकान बिकाऊ है  Aligarh news
गांव अलहदादपुर में पीड़ित परिवार ने घर के बाहर लिखा यह मकान बिकाऊ है।

अलीगढ़, जेएनएन।  हरदुआगंज थाना क्षेत्र के गांव अलहदादपुर में दबंगों ने एक परिवार के घर के सामने नाली का पानी रोक दिया। परिवार ने भाजपा नेता के भाई पर आरोप लगाया है। यही नहीं, पीड़ित परिवार दबंगई से परेशान होकर गांव से पलायन को मजबूर है। उसने शुक्रवार को घर के बाहर मकान बिकाऊ है... लिख दिया। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जलाली चौकी मे दी गयी तहरीर 

अलहदादपुर निवासी विनोद कुमार ने जलाली चौकी में तहरीर दी है। कहा है 30 वर्ष से गांव में रह रहे हैं। उनके घर से कुछ दूरी पर सरकारी पोखर है। उनके घर से निकलने वाला पानी सड़क किनारे बनी नाली में होकर पोखर में जाता है। विनोद के मुताबिक, सत्ताधारी दल के एक नेता के भाई ने पानी रोक दिया है। आरोप है कि दबंग के साथ अन्य लोग भी हैं, जो गांव के विवादों में बढ़-चढ़कर आगे आते हैं और एससी-एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी देते हैं। इससे भयभीत परिवार पलायन करने को मजबूर है। हालांकि शाम को जलाली चौकी की पुलिस ने गांव में जाकर जांच भी की। हरदुआगंज थाना प्रभारी राम वकील ने बताया कि चौकी पर तहरीर दी गई है। अगर ऐसा कोई मामला है तो जांच करके कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी