सांड़ ने वृद्ध को पटका, मौत

इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव पढ़ील में शुक्रवार की रात एक वृद्ध को सांड़ ने उठाकर पटक दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वे रात में खेत पर बाजरा की फसल की रखवाली करने गए थे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 01:23 AM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 01:23 AM (IST)
सांड़ ने वृद्ध को पटका, मौत
सांड़ ने वृद्ध को पटका, मौत

अलीगढ़ : इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव पढ़ील में शुक्रवार की रात एक वृद्ध को सांड़ ने उठाकर पटक दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वे रात में खेत पर बाजरा की फसल की रखवाली करने गए थे। पढ़ील निवासी राजवीर शर्मा (70) शुक्रवार रात करीब 10 बजे खेत पर बाजरा की फसल को निराश्रित पशुओं से रखवाली करने गए थे। इस दौरान सांड़ ने उनके ऊपर हमला बोल दिया। उन्हें सींगों पर उठा कर पटक दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। स्वजन उन्हें निजी चिकित्सक के पास भी लगे गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। शनिवार को स्वजन ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। वह राजस्थान सिचाई विभाग से सेवानिवृत थे। उनकी शादी नहीं हुई थी।

विदित रहे कि इगलास ब्लाक क्षेत्र में 14 गोशाला हैं। इसके बाद भी तमाम निराश्रित गोवंश सड़कों पर घूमते रहते हैं। ये निराश्रित पशु फसलों में भी नुकसान करते हैं। खेत पर फसलों की रखवाली करने गए किसानों पर भी हमला बोल देते हैं। कई किसानों की जान भी जा चुकी है।

अपहृत किशोरी व लापता किशोर बरामद

संसू, इगलास : कोतवाली पुलिस ने गांव टीकापुर से अपहृत किशोरी एवं कस्बा से गुम किशोर को बरामद कर लिया है। किशोरी को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है। कोतवाल रवींद्र कुमार दुबे ने बताया कि गांव टीकापुर से एक किशोरी का अपहरण 14 अक्टूबर को हुआ था। उसके पिता ने मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं, दो अक्टूबर को कस्बा के मुहल्ला शंकरानंदपुरी निवासी उपित उपाध्याय गुम हुआ था। शनिवार को पुलिस ने अपहृत किशोरी को कस्बे के चौराहे से बरामद कर लिया है। उसे डाक्टरी परीक्षण को महिला थाना भेज दिया है। इसके बाद कोर्ट में बयान कराए जाएंगे। इसके साथ ही किशोर को सर्विलांस के माध्यम से भोपाल से बरामद कर लाया गया है। वह पढ़ाई को लेकर पिता द्वारा डांटने पर चला गया था। किशोर को पिता की सुपुर्दगी में दे दिया है।

chat bot
आपका साथी