दुनिया को शांति का संदेश देने वाले बुद्ध को किया नमन

तथागत गौतम बुद्ध की जयंती बुधवार को सादगी से मनाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 27 May 2021 01:36 AM (IST) Updated:Thu, 27 May 2021 01:36 AM (IST)
दुनिया को शांति का संदेश देने वाले बुद्ध को किया नमन
दुनिया को शांति का संदेश देने वाले बुद्ध को किया नमन

जासं, अलीगढ़ : दुनिया को शांति, प्रेम, आपसी भाईचार व ज्ञान के प्रतीक तथागत गौतम बुद्ध की जयंती बुधवार को सादगी से मनाई गई। अनुयायियों से घरों पर रहकर भगवान बुद्ध की मूर्ति के समक्ष मोमबत्ती जलाने, बौद्ध विहारों में बौद्ध भिक्षुओं को भोजन कराना व गरीबों की मदद की अपील की थी।

सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष जयसिंह सुमन ने अपने परिवार के साथ ही घर पर स्थित बौद्ध विहार में बुद्ध को नमन किया। उन्होंने कहा कि बैशाखी पूर्णिमा के दिन गौतम बुद्ध पैदा हुए थे। इसी दिन उनको बौद्धित्व (ज्ञान) प्राप्त हुआ। उनका इसी दिन महापरिनिर्वाण (निधन) भी हुआ था। अधिवक्ता अशोक सिंह ने घर पर बुद्ध की मूर्ति के समक्ष मोमबत्ती जलाकर नमन किया। भारतीय बौद्धों के राष्ट्रीय भिक्षु डॉ. करुणाशील राहुल के मार्गदर्शन में धम्मभूमि फाउंडेशन ने सुबह धम्मभूमि बुद्ध विहार बोरना तथागत बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर राजवीर सिंह ठेकेदार, रामबीर सिंह, ब्रह्माजीत सिंह बुद्ध, अलंकार बौद्ध, सुशील गौतम, डीपी सिंह, साधना, केपी राणा, चंद्रशेखर, सतबीर सिंह, डा. गुलाब सिंह, राजबाबू, ब्रजेश कुमार आदि मौजूद थे।

समता सैनिक दल ने चलो पावन पर्व बौद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर सराय लवरिया स्थित अंबेडकर सामुदायिक भवन में सामूहिक बुद्ध वंदना की। प्रदेश सचिव राका जौहरी, जिला कमांडर कुमार कुलश्रेष्ठ, प्रधान महासचिव नीरज जौहरी बौद्ध, कोषाध्यक्ष राजकुमार राजू, उपाध्यक्ष मनोज कुमार मंगल, महासचिव एसपी सिंह पप्पू, प्रवक्ता बसंत जौहरी, ललित कांत आदि मौजूद रहे।

बसपाइयों ने की जरूरतमंदों की मदद

बसपा ने कोरोना प्रोटोकाल के तहत बुधवार को बुद्ध पूर्णिमा पर कार्यक्रम आयोजित किए। सुबह घंटाघर स्थित आंबेडकर पार्क पहुंचकर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिलाध्यक्ष रतन दीप सिंह के कैंप कार्यालय पर जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री का वितरण किया। मुख्य अतिथि मुख्य सेक्टर प्रभारी सूरज सिंह, मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी अरविद आदित्य, विजेंद्र सिंह विक्रम, सुरेश गौतम, अर्जुन स्वामी, जिलाध्यक्ष रतन दीप सिंह, छत्रपाल सिंह, विनोद गौतम और सुबोध आदि लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी