दलित किशोरी की हत्‍या के बाद गांव में तनाव, आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिस Aligarh news

जिला मुख्यालय करीब 45 किलो मीटर दूर अकराबाद क्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति की किशोरी की हत्या के बाद से तनाव का माहौल है। हालांकि पुलिस का दावा है कि आरोपितों के करीब पहुंच गई है। पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 09:44 AM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 09:45 AM (IST)
दलित किशोरी की हत्‍या के बाद गांव में तनाव, आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिस Aligarh news
अनुसूचित जाति की किशोरी की हत्या के बाद से तनाव का माहौल है।

अलीगढ़, जेएनएन : जिला मुख्यालय करीब 45 किलो मीटर दूर अकराबाद क्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति की किशोरी की हत्या के बाद से तनाव का माहौल है। हालांकि पुलिस का दावा है कि आरोपितों के करीब पहुंच गई है। पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। इनमें कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। एक-दो दिन में ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। 

पुलिस में मामला दर्ज

दरअसल, अकराबाद के एक गांव में रविवार को 11 बजे किशोरी घर से चारा लेने के लिए खेत पर गई थी। शाम को उसका शव गांव के बाहर खेत में पड़ा मिला था। इसे लेकर रात में लोगों ने हंगामा भी किया। पुलिस ने अज्ञात में हत्या, दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। रविवार की पूरी रात मशक्कत के बाद सोमवार को किशोरी का पोस्टमार्टम कराया गया। इस दौरान तड़के से रात तक गहमा-गहमी बनी रही। वहीं सोमवार रात को भी गांव में तनाव का माहौल बना रहा। इधर, किशोरी के सासनीगेट स्थित पैतृत घर में भी तनावपूर्ण शांति बनी रही। इधर, पुलिस की पांच टीमें जांच में जुटी हैं। घटनास्थल के आसपास करीब तीन सौ मीटर के दायरे को पुलिस ने बारीकी से खंगाला है। हर खेत में जांच की गई। इसमें करीब 150 मीटर दूर पुलिस को खेत में ही गिलास, पाउच में शराब, दरांती मिली है। हालांकि पुलिस सीधे इसे केस सेस जुड़ा नहीं बता रही है। लेकिन, इसी तरह के पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। एसपी देहात शुभम पटेल ने बताया कि कुछ अहम सुराग मिले हैं। रंजिश जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। लेकिन, पुलिस आरोपितों के करीब पहुंच गई है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।  

शरीर पर खरोंच के कई निशान, ये है पोस्टमार्टम रिपोर्ट  

पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होंठ, गर्दन, कान, ठोड़ी पर खरोंच के निशान हैं। जो गला दबने और मुंह दबने की स्पष्टता दर्शा रहे हैं। दाहिनी कोहनी के ऊपर और निचली भुजा पर त्वचा छिली हुई है। बाएं हाथ पर भी इसी तरह चोटें हैं। कंधे पर नाखून के निशान हैं, जिससे स्पष्ट है कि किशोरी ने भारी प्रतिरोध किया। छाती, घुटने से ऊपर पर भी चोटें हैं। वहीं सिर पर भी चोट है। जहां से रक्त निकला है। इसके अलावा खोपड़ी पर सिर के पीछे और कनपटी की हड्डियां टूटी हैं। इंटरनल पार्ट पर कोई चोट नहीं है।

chat bot
आपका साथी