इगलास के गोरई कस्बा में जल्द बनेगा अस्थाई थाना, प्रकिया शुरू Aligarh news

इगलास कोतवाली की गोरई चौकी को थाना बनाने की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए स्वीकृति भी मिल चुकी है। जब तक स्थाई थाना नहीं बन जाता कस्बे में अस्थाई थाना बनाया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों ने चौकी का निरीक्षण किया।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 03:59 PM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 05:48 PM (IST)
इगलास के गोरई कस्बा में जल्द बनेगा अस्थाई थाना, प्रकिया शुरू Aligarh news
इगलास कोतवाली की गोरई चौकी को थाना बनाने की प्रक्रिया चल रही है।

अलीगढ़, जेएनएन । इगलास कोतवाली की गोरई चौकी को थाना बनाने की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए स्वीकृति भी मिल चुकी है। जब तक स्थाई थाना नहीं बन जाता कस्बे में अस्थाई थाना बनाया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों ने चौकी का निरीक्षण किया।

लोगों को मिलेगी सुविधा

इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव गोरई में पुलिस चौकी है। कोतवाली का क्षेत्रफल बड़ा होने के कारण गोरई में थाना बनाने की स्वीकृति प्रदान हो चुकी है। गोरई में थाना बनने से क्षेत्र के लोगों को सुबिधा होगी। इसी क्रम में रविवार को एसडीएम कुलदेव सिंह व सीओ मोहसीन खान ने गोरई चौकी का निरीक्षण किया। सीओ ने बताया कि कस्बा गोरई में थाने का निर्माण किया जाना है। जब तक स्थाई थाना नहीं बनता है तब तक के लिए अस्थाई थाना बनाए जाने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही गोरई कस्बे में अस्थाई थाना बना दिया जाएगा। इस मौके पर कोतवाल प्रदीप कुमार, चौकी प्रभारी अभय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी