Aligarh Weather Forecast : लगातार बढ़ रहा तापमान, गुनगुनी धूप से मौसम खुशगवार Aligarh news

फरवरी के जाते-जाते गर्मी का असर दिखना शुरू हो गया था। वहीं मार्च में भी लगातार तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं गुनगुनी धूप से मौसम भी खुशगवार हो गया है।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 10:53 AM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 10:53 AM (IST)
Aligarh Weather Forecast : लगातार बढ़ रहा तापमान, गुनगुनी धूप से मौसम खुशगवार   Aligarh news
फरवरी के जाते-जाते गर्मी का असर दिखना शुरू हो गया था।

अलीगढ़, जेएनएन : फरवरी के जाते-जाते गर्मी का असर दिखना शुरू हो गया था। वहीं मार्च में भी लगातार तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं गुनगुनी धूप से मौसम भी खुशगवार हो गया है। हालांकि दोपहर होते-होते धूप चटक हो जाती है, जो लोगों को परेशान भी करती है। हालांकि सुबह व शाम को ठंडी हवाएं चलने से अभी ठंड की दस्तक पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। मौसम विशेषज्ञों का ये भी मानना है कि ठंड लौट सकती है। 

फरवरी के बीच में गर्मी ने दी दस्‍तक

इस बार फरवरी के बीच में ही गर्मी ने दस्तक दे दी। धूप इतनी तीव्र है कि लोग मजबूरत अभी से गर्मियों के कपड़े पहनने लगे हैं। रात व सुबह हल्की ठंड जरूर लगती है। लेकिन, धूप के बीच यह मौसम भी अनुकूल लगता है। गुरुवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 32 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सूर्यदेव ने सुबह साढ़े छह बजे ही दर्शन दे दिए। सुबह नौ बजे तक चटक धूप निकल आई। इससे पहले पार्कों व घरों की छतों पर लोगों ने योगा, व्यायाम करके मौसम का लुत्फ उठाया। गुनगुनी धूप का आनंद लिया। हालांकि धीरे-धीरे धूप चटक होती गई, जो लोगों को चुभने भी लगी। फिलहाल इस सप्ताह मौसम इसी तरह रहने की संभावना है। हालांकि विशेषज्ञों का ये भी कहना है कि अभी मौसम में बदलाव हो सकता है। बारिशस पड़ सकती है, जिससे ठंड लौटेगी। 

बरतें सावधानी

बदलते मौसम में लोग बीमार पड़ रहे हैं। सर्दी, बुखार, खांसी के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। ऐसे में चिकित्सकों की सलाह है कि इस मौसम में बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें। सुबह व शाम को गर्म कपड़ें पहनकर ही बाहर निकले। बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ख्याल रखें।

chat bot
आपका साथी