Aligarh Weather : बूंदाबांदी के बाद तापमान में गिरावट, उमस अभी भी आफत,अधिकतम तापमान पहुंचा 36 पर

मानसून की आहट के बीच मौसम के मिजाज में उतार-चढ़ाव चल रहा है। गुरुवार रात आसमान पर बादल छाने व बूंदाबांदी के बाद अधिकतम तापमान में चार डिग्री तक गिरावट दर्ज हुई है मगर अभी भी उमस पसीने छुड़ा रही है।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 02:44 PM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 02:44 PM (IST)
Aligarh Weather : बूंदाबांदी के बाद तापमान में गिरावट, उमस अभी भी आफत,अधिकतम तापमान पहुंचा 36 पर
मानसून की आहट के बीच मौसम के मिजाज में उतार-चढ़ाव चल रहा है।

अलीगढ़ जेएनएन। मानसून की आहट के बीच मौसम के मिजाज में उतार-चढ़ाव चल रहा है। गुरुवार रात आसमान पर बादल छाने व बूंदाबांदी के बाद अधिकतम तापमान में चार डिग्री तक गिरावट दर्ज हुई है, मगर अभी भी उमस पसीने छुड़ा रही है। गर्मी के चलते कूलर-पंखे भी बे-असर हो रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले चार-पांच दिनों तक आसमान पर बादल छाए रहेंगे। बूंदाबांदी व बारिश हो सकती है।अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस

पिछले सप्ताह अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। गरम हवाअों के थपेड़ों ने शरीर झुलसाकर रख दिया। घर में गर्मी से लोग हलकान रहे। अब प्री मानसून की आहट के बीच आसमान पर बादल छाने शुरू हो गए हैं। गुरुवार को तेज हवाअों के साथ बूंदाबांदी भी हुई। सुबह सूरज ने अपने तेवर तो दिखाने चाहे, लेकिन बादल छाए रहने से चिलचिलाती धूप नहीं झेलनी पड़ी। हालांकि, हवा की रफ्तार धीमी होने से वातावरण में उमस छाई हुई है। लोग पसीने-पसीने हुए जा रहे हैं। घर के अंदर और बाहर कहीं भी गर्मी से राहत नहीं।

बीमारियों का खतरा

चिकित्सकों के अनुसार यह मौसम बैक्टीरिया व वायरस के पनपने के लिए अनुकूल है। स्वच्छता व डिहाइड्रेशन का ध्यान न रखा जाए तो उल्टी-दस्त व डायरिया का प्रकोप और बढ़ सकता है। मच्छरजनित बीमारियों-मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया के मरीज भी इस मौसम में बढ़ने शुरू हो जाते हैं।

chat bot
आपका साथी