अलीगढ़ के गांव थानपुर में किशोर की हत्या के बाद तनाव, पुलिस तैनात

अलीगढ़ में अपराध बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन कहीं न कहीं कोई न कोई वारदात होती रहती है। बुधवार की सुबह एक युवक की चंडौस क्षेत्र में गोली मार दी गई। शव एक खेत में पड़ा मिला। इससे क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है।

By Mukesh ChaturvediEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 01:59 PM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 04:16 PM (IST)
अलीगढ़ के गांव थानपुर में किशोर की हत्या के बाद तनाव, पुलिस तैनात
हत्या की वारदात के बाद क्षेत्र के लोगो में आक्रोश है

जेएनएन, अलीगढ़:  थाना चंडौस क्षेत्र के गांव थानपुर में किशोर की हत्या के बाद तनाव है। हत्या किसने और क्यों की, यह अभी तक पता नहीं चल सका है। परिजन किसी से रंजिश न होना बता रहे हैं। पुलिस कारण तलाशने में जुटी है। गांव में पुलिस तैनात की गई है। आसपास के गांवों में भी पूछताछ की जा रही है।क्या है मामला 

बुधवार सुबह एक किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। किशोर सुबह अपने खेतों पर गया था। काफी देर नहीं लौटा तो स्वजन ने तलाश की। खेत में बने ट्यूबवेल के पास किशोर का शव पड़ा मिला। सीने पर गोली लगी थी।

खेत पर गया था 

चंडौस के ग्राम थानपुर निवासी किसान ललित के दो बेटे व एक बेटी हैं। सबसे बड़ा 16 वर्षीय बेटा अंकित हाईस्कूल में पढ़ता था। अंकित बुधवार सुबह करीब आठ बजे खेतों में फसल देखने के लिए निकला था। जब काफी देर तक नहीं लौटा तो पिता तलाश करते हुए खेतों की तरफ पहुंचे। अन्य लोग भी तलाश में जुट गए। तभी लहूलुहान हालत में अंकित खेतों में बने ट्यूबवेल के पास पड़ा था। सीने पर गोली लगी थी। तत्काल उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद स्वजन ने पुलिस को सूचना दी।

क्या कहते हैं अधिकारी 

एसपी सिटी अभिषेक कुमार, एएसपी विकास व थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों से पूछताछ की। फोरेंसिक व डॉग स्क्वॉयड की टीम ने भी छानबीन की। लेकिन, किशोर को गोली किसने और क्यों मारी? ये पता नहीं चल सका है। स्वजन ने भी किसी पर शक नहीं जताया। एसपी सिटी अभिषेक कुमार ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अभी कोई रंजिश या किसी पर शक की बात सामने नहीं आई है। टीमें जांच में जुटी हैं।

chat bot
आपका साथी