खाली प्‍लाट छोड़ने वालों की खैर नहीं, नगर निगम की टीम तलाश रही प्‍लाट, जानिए क्या है मामला Aligarh news

खरीदने बाद खाली छोड़े गए प्लाटों काे नगर निगम की टीमें तलाश रही हैं। ऐसे सभी प्लाट सूचीबद्ध किए जा रहे हैं जहां या तो बाउंड्री नहीं हो रही या फिर कूड़े से अटे हैं। प्लाट स्वामियों की जानकारी लेकर नोटिस जारी किए जा रहे हैं।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Mon, 07 Jun 2021 02:40 PM (IST) Updated:Mon, 07 Jun 2021 02:40 PM (IST)
खाली प्‍लाट छोड़ने वालों की खैर नहीं, नगर निगम की टीम तलाश रही प्‍लाट, जानिए क्या है मामला Aligarh news
खरीदने बाद खाली छोड़े गए प्लाटों काे नगर निगम की टीमें तलाश रही हैं।

अलीगढ़, जेएनएन ।  खरीदने बाद खाली छोड़े गए प्लाटों काे नगर निगम की टीमें तलाश रही हैं। ऐसे सभी प्लाट सूचीबद्ध किए जा रहे हैं, जहां या तो बाउंड्री नहीं हो रही या फिर कूड़े से अटे हैं। प्लाट स्वामियों की जानकारी लेकर नोटिस जारी किए जा रहे हैं। बाउंड्री न कराने पर भारी जुर्माना वसूलने की चेतावनी दी गई है। नगर निगम अधिकारियों के कड़े रुख के चलते कुछ प्लाट स्वामी बाउंड्री करा रहे हैं। लेकिन, अभी ऐसे कई लोग हैं जिन पर इस चेतावनी का असर नहीं हुआ है।

कूड़ा घर बन जाता है खाली प्‍लाट

शहर में खाली पड़े प्लाट मुसीबत बने हुए हैं। प्लाट खरीदने के बाद लोग बाउंड्री नहीं कराते। इससे सड़क, नालियां क्षतिग्रस्त हो रही हैं। क्षेत्रीय लाेग उसी प्लाट को डंपिंग ग्राउंड बना लेते हैं। कूड़ा-कचरा वहीं फेंका जाता है। इससे संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है। कई जगह तो ऐसी हैं, जहां झाड़ियां उग आयी हैं। इनमें जहरीले कीट पनप रहे हैं। यही कीट घरों में पहुंच जाते हैं, जो घातक साबित होते हैं। पिछले दिनों नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह ने ऐसे सभी प्लाटों को सूचीबद्ध करने के लिए सहायक नगर आयुक्त राजबहादुर सिंह के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम का गठन किया था। ये टीम वार्ड स्तर पर पार्षद, वार्ड सचिव व सफाई कर्मचारियों की मदद से ऐसे प्लाट तलाश रही है। सहायक नगर आयुक्त ने बताया कि खाली प्लाटों की सूची तैयार कराई जा रही है। कई प्लाट चिह्नित कर लिए गए है। प्लाट स्वामियों के बारे में जानकारी जुटाकर चेतावनी दी जा रही है। बाउंड्री न होने पर इन सभी से भारी जुर्माना वसूला जाएगा। मुख्य सड़कों के किनारे भी ऐसे कई प्लाट हैं। गली-माेहल्लों में भी प्लाट चिह्नित किए गए हैं। जल्द ही कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी