मिशन सुरक्षा : छात्राओं को सिखाए स्वयं की सुरक्षा के टिप्‍स Aligarh News

परोपकार सामाजिक सेवा संस्था तोछीगढ़ के तत्वावधान में गांव हरिरामपुर में सोमवार को स्कूल की छात्राओं को ताइकमांडो ट्रैनर अनिल कुमार द्वारा स्वयं की सुरक्षा के गुण बताए। बालिकाओं के लिए चलाई गई पहल मिशन सुरक्षा की सराहना की।

By Sandeep kumar SaxenaEdited By: Publish:Mon, 18 Jan 2021 05:29 PM (IST) Updated:Mon, 18 Jan 2021 05:29 PM (IST)
मिशन सुरक्षा : छात्राओं को सिखाए स्वयं की सुरक्षा के टिप्‍स Aligarh News
बालिकाओं के लिए चलाई गई पहल मिशन सुरक्षा की सराहना की।

अलीगढ़, जेएनएन। नारी सम्मान कार्यक्रम के तहत परोपकार सामाजिक सेवा संस्था तोछीगढ़ के तत्वावधान में गांव हरिरामपुर में सोमवार को स्कूल की छात्राओं को ताइकमांडो ट्रैनर अनिल कुमार द्वारा स्वयं की सुरक्षा के गुण बताए। बालिकाओं के लिए चलाई गई पहल मिशन सुरक्षा की सराहना की।

मिशन सुरक्षा की सराहना 

ग्रामवासियों ने परोपकार संस्था की बालिकाओं के लिए चलाई गई पहल मिशन सुरक्षा की सराहना की। वहीं प्रत्येक विद्यालय में इस तरह के कार्यक्रमों का संचालन किए जाने की बात कही। संस्था के अध्यक्ष जतन चौधरी ने कहा कि ऊंची उड़ाने पंखों से नहीं हौसलों से उड़ी जाती हैंं। इसलिए आप अपने हौसले बुलंद करते हुए अपराधियों की डटकर मुकाबला करें। परोपकार संस्था प्रत्येक बहन-बेटी की सुरक्षा करने के लिए वचनबद्ध है। मनमोहन उपाध्याय ने संस्था के समाजहित के सभी कार्यों की सराहना की। सभी छात्रों और शिक्षकों को सदैव महिला सुरक्षा करने की शपथ दिलाई। सभी ने आजीवन हर हाल में बालिकाओं व महिला सुरक्षा की शपथ ली। इस मौके पर चंचल रावत, मुस्कान, आकांक्षा, गोल्डी चौधरी, पारुल, सोनम, गुंजन, प्रियंका, निशु, सपना, राधिका, कमल सिंह, पंकज रावत, शिवम चौधरी, उपेंद्र सिंह, मोहित कुमार, रूपेंद्र, कंचन सिंह, पवन चौधरी, मनमोहन उपाध्याय आदि थे।

chat bot
आपका साथी