अलीगढ़ में सुबह से ही पसीना पसीना, ऐसे है मौसम का हाल Aligarh News

सितंबर माह में रोजान पड़ रही गर्मी से आमजन बेहद परेशान हैं। हालात यह हैं कि शहर ही नहीं देहात तक तप रहा है। सप्ताहभर से हवा थमी हुई हैं। गर्मी और उमस से पसीने छूट रहे हैं। इस माह में गर्मी ने पांच साल का रिकार्ड तोड़ दिया है।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Tue, 22 Sep 2020 09:38 AM (IST) Updated:Tue, 22 Sep 2020 03:13 PM (IST)
अलीगढ़ में सुबह से ही पसीना पसीना, ऐसे है मौसम का हाल Aligarh News
जेठ-आषाढ़ में पारे ने इस बार कई रिकॉर्ड बनाए और तोड़े।

अलीगढ़ जेएनएन: सितंबर माह में रोजान पड़ रही गर्मी से आमजन बेहद परेशान हैं। हालात यह हैं कि शहर ही नहीं, देहात तक तप रहा है। सप्ताहभर से हवा थमी हुई हैं। गर्मी और उमस से पसीने छूट रहे हैं। इस माह में गर्मी ने पांच साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। अधिकतम तापमान 38 व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। इतना मई-जून में रहा था। शाम को सूर्य अस्त होने के बाद ही राहत नहीं मिल पाती है। यदि बारिश नहीं हुई तो गर्मी से और हाहाकार मचेगा। विशेषज्ञोें का कहना है कि गर्मी से राहत के लिए अधिक से अधिक पानी पिएं। नारियल पानी व अन्य पेय पदार्थों का सेवन करते रहें। एसी का कम प्रयोग करें। 

पारे ने  कई रिकॉर्ड बनाए 

जेठ-आषाढ़ में पारे ने इस बार कई रिकॉर्ड बनाए और तोड़े। सावन में उम्मीद जगी कि ठंडी हवा व झमाझम बारिश से वातावरण सुहाना हो जाएगा, मगर ऐसा नहीं हुआ। पूरा सावन सूखा चला गया। भादों लगते ही बार-बार बारिश हुई। इससे मौसम का मिजाज नरम पड़ा। भादों खत्म होने के साथ ही मौसम का मिजाज गरमाना शुरू हो गया। इन दिनों नाममात्र की हवा चल रही है। शुक्रवार को भी सुबह से सूर्य निकलते ही आसमान से जैसे आग बरसनी शुरू हो गई।  हवा बंद रही, उमस ने खूब परेशान किया। राहगीरों की हालत फिर से खस्ता दिखाई देने लगी है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आसमान बिल्कुल साफ है। ऐसे में सूरज की किरणें सीधे धरती पर पड़ रही हैं। नमी की अधिकतम मात्रा 85 और न्यूनतम 65 होनी चाहिए। यह 35 फीसद तक पहुंच रही है। इसी कारण तापमान चढ़ रहा है। राठी हॉस्पिटल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. जीएम राठी का कहना है कि यह मौसम गर्मी का ही है। इसमें खानपान का ध्यान रखें। अधिक से अधिक पानी पिएं। नारियल पानी व अन्य पेय पदार्थों का सेवन करते रहें। एसी का कम प्रयोग करें। दोपहर 12 से शाम पांच बजे तक धूप से बचाव रखें।

chat bot
आपका साथी