चाइनीज आइटम व आनलाइन शापिंग के विरोध में आगे आया स्वदेशी जागरण मंच

मंच के कार्यकर्ता जनसंर्क के दौरान आनलाइन व्यापार धोखा है। रोजगार बचा लो मौका है। बंद करो बंद करो आनलाइन शापिंग बंद करो के नारे लगा रहे थे। साथ ही कार्यकर्ता दीपावली पर चाइना कि वस्तुओं के पूर्ण बहिष्कार का आह्वान कर रहे थे।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 09:30 AM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 09:45 AM (IST)
चाइनीज आइटम व आनलाइन शापिंग के विरोध में आगे आया स्वदेशी जागरण मंच
हाथरस में आनलाइन शापिंग के प्रति जागरूता अभियान चलाते स्वदेशी जागरण मंच के पदाधिकारी।

हाथरस, जागरण संवाददाता। चाइना की वस्तुओं और आनलाइन शापिंग के विरोध में स्वदेशी जागरण मंच आगे आया है। मंच द्वारा आन लाइन शापिंग का विरोध करते हुए जंन सम्पर्क अभियान शुरू किया गया है। मंच के कार्यकर्ता लोगो को अमेजोन, फ्लिप्कार्ट और अन्य चायनीज कंपनियों से ऑन लाइन शॉपिंग व्यापार से हो रहे खुदरा व्यपारियों को नुकसान के बारे में समझा रहे थे।

आनलाइन व्‍यापार धोखा है

मंच के कार्यकर्ता जनसंर्क के दौरान आनलाइन व्यापार धोखा है। रोजगार बचा लो मौका है। बंद करो, बंद करो आनलाइन शापिंग बंद करो के नारे लगा रहे थे। साथ ही कार्यकर्ता दीपावली पर चाइना कि वस्तुओं के पूर्ण बहिष्कार का आह्वान कर रहे थे। इसी विरोध अभियान के तहत आगामी दिनों में स्वदेशी यात्रा, व्यापार बचाओ, रोजगार बचाओ अभियान, पुतला दहन जैसे कार्यक्रम किए जाएंगे। संपर्क अभियान में संरक्षक देवेंद्र शर्मा, जिला संयोजक अजय राघव, नगर सयोजक नरेंद्र बंसल, जिला विचार मंडल प्रमुख राधेश्याम वार्ष्णेय, सह जिला संयोजक प्रभुदयाल, दीपक कुशवाहा, दाऊदयाल शर्मा, मुकेश कुशवाहा, ब्रजेश कुमार रघुवीर गोला, नंंद किशोर ने भाग लिया।

त्योहारी सीजन में बढ़ी है आनलाइन शापिंग

आजकल आनलाइन शापिंग का क्रेज बढ़ा है। घर बैठे इलेक्ट्रोनिक सामान अधिक मंगाए जा रहे हैं। इसमें मोबाइल फोन के अलावा मोबाइल एसेसरीज भी शामिल हैं। इसके अलावा अन्य सामान भी खूब मंगाए जा रहे हैं। इसका असर फुटकर बाजार पर पड़ा है। बाजार में आनलाइन शापिंग फुटकर बाजार को कड़ी चुनौती दे रही है। रेडीमेड कपड़ों के अलावा दैनिक उपभोग की वस्तुओं को आनलाइन मंगाया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी