Aligarh Weather : बादलों के हटते ही सूर्यदेव ने दिखाया रौद्र रूप, उमस व गर्मी से लोग बेहाल Aligarh news

तपती धूप और उमस भरी गर्मी से जनजीवन बेहाल हो गया है। बुधवार को तापमान 38 डिग्री सेल्सियस पार कर गया। सूूरज ने रौद्र रूप दिखाया तो पवन देव रूठकर चले गए। दैनिक व जरूरी कार्यों यात्रा पर लोगों को धूप में निकलना पड़ा तो हालत खराब हो गई।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 09:06 AM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 09:06 AM (IST)
Aligarh Weather :  बादलों के हटते ही सूर्यदेव ने दिखाया रौद्र रूप, उमस व गर्मी से लोग बेहाल Aligarh news
तपती धूप और उमस भरी गर्मी से जनजीवन बेहाल हो गया है।

अलीगढ़, जेएनएन । तपती धूप और उमस भरी गर्मी से जनजीवन बेहाल हो गया है। बुधवार को तापमान 38 डिग्री सेल्सियस पार कर गया। सूूरज ने रौद्र रूप दिखाया तो पवन देव रूठकर चले गए। दैनिक व जरूरी कार्यों और यात्रा के लिए लोगों को धूप में निकलना पड़ा तो हालत खराब हो गई। लोग धूप व गर्मी से बचने का प्रयास करते दिखे। यही हाल गुरुवार की सुबह भी देखने को मिली। सुबह से ही सूर्यदेव ने आंखें तरेर दी।

उमस और गर्मी ने किया बेहाल

गुरुवार की सुबह सूरज चढ़ते ही उमस भरी गर्मी से लोग परेशान होने लगे। जैसे-जैसे सूरज की किरणें तेज हुईं धूप ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू दिया।  चिलचिलाती धूप के चलते दोपहर में रेलवे रोड व अन्य बाजारों में सन्नाटा दिखा। दुकानदार ग्राहकों की बाट जोहते रहे। सफर करने वाले यात्रियों की हालत खस्ता रही। देहात में गर्मी का असर दिखा। खेतों में काम कर रहे किसान बेचैन हो उठे। खेतों में कृषि कार्यों से जुड़े लोगों ने सिर पर पगड़ी, गमछे आदि के सहारे धूप से अपना बचाव किया। शाम को मौसम नरम पड़ने पर लोगों को राहत महसूस हुई। विशेषज्ञों ने बारिश की संभावना जताई है।

chat bot
आपका साथी