सुरा का चढ़ा सुरूर तो फोड़ दिया राहगीर का सिर, मुकदमा दर्ज Aligarh news

थाना बरला के गांव कलियानपुर रानी में आये दिन शराबियों का तांडव होता रहता है। ये सड़क पर नशे में धुत्त होकर राहगीरों के साथ गाली-गलौज कर झगड़ा करते हैं। गांव में खेत से लौट रहे एक किसान पर शराबी ने छत से ईंट फेंककर सिर फोड़ दिया।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 04:01 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 04:08 PM (IST)
सुरा का चढ़ा सुरूर तो फोड़ दिया राहगीर का सिर, मुकदमा दर्ज Aligarh news
थाना बरला के गांव कलियानपुर रानी में शराबी के हमले में घायल किसान।

अलीगढ़, जेएनएन : थाना बरला के गांव कलियानपुर रानी में आये दिन शराबियों का तांडव होता रहता है। ये सड़क पर नशे में धुत्त होकर राहगीरों के साथ गाली-गलौज कर झगड़ा करते हैं। गांव में ऐसा ही एक वाकया सामने आया है जब खेत से लौट रहे एक किसान पर शराबी ने छत से ईंट फेंककर सिर फोड़ दिया, इतना ही नहीं उसने मारपीटकर किसान को घायल भी कर दिया। 

पीड़ित ने दर्ज करायी रिपोर्ट

थाना बरला के गांव कलियानपुर रानी के भगवान सहाय शनिवार की देेर शाम खेत से वापस घर आ रहे थे। तभी रास्‍ते मेें गांव का एक शराबी छत पर खड़े होकर गालियां दे रहा था। भगवान सहाय उसके घर के करीब से गुजरेे तभी उसने उसने ईंट बरसाना शुरू कर दिया, जिससे उनके सिर में चोट व सीने में ईंट लगने से घायल हो गए। थाना पुलिस को तहरीर देकर पीड़ित ने आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। थानाध्यक्ष उमेश चंद्र शर्मा ने बताया कि पीड़ित का मेडिकल करा दिया गया है, जल्द ही शराबी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा।

chat bot
आपका साथी