Aligarh Weather Forecast : सूरज ने दिखाए तेवर, होली के बाद तेजी से बढ़ेगा तापमान Aligarh news

वातावरण में हल्की नमी होने के बावजूद मौसम फिर गरमाने लगा है। दर्शन आसमान साफ होने से सूरज पूरे तेवर में हैं। हल्की पछुवा से धूप का असर कम है। लेकिन मौसम के मिजाज को देखते हुए लगता है कि होली के बाद अचानक तापमान में इजाफा शुरू होगा।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Sun, 28 Mar 2021 11:19 AM (IST) Updated:Sun, 28 Mar 2021 11:21 AM (IST)
Aligarh Weather Forecast : सूरज ने दिखाए तेवर, होली के बाद तेजी से बढ़ेगा तापमान Aligarh news
वातावरण में हल्की नमी होने के बावजूद मौसम फिर गरमाने लगा है।

अलीगढ़, जेएनएन : वातावरण में हल्की नमी होने के बावजूद मौसम फिर गरमाने लगा है। दर्शन आसमान साफ होने से सूरज पूरे तेवर में हैं। हल्की पछुवा से धूप का असर कम है। लेकिन मौसम के मिजाज को देखते हुए लगता है कि होली के बाद अचानक तापमान में इजाफा शुरू होगा। आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है।

सूरज निकलते ही चढ़ने लगता है पारा

मौसम के तेवर गरम होते जा रहे है। सूरज निकलते ही पारा चढ़ने लगता है। रविवार को ठंडी हवा के बीच सूरज निकला तो गुनगुनी धूप से राहत मिली। दिन चढ़ने के साथ मौसम गरमाने लगा है। दर्शन और अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान भी बढ़ने लगा है। दोपहर के समय लोगों के पसीने छूटने लगे हैं। पछुआ हवा भी चल रही है। यही लोगों को राहत दे रही है।  इससे मौसम खुशगवार भी है। हवा कम होते ही धूप सताने लगती है।

मरीजों की संख्या बढ़ी

मौसम का मिजाज तेजी से बदलने के कारण लोग सर्दी, जुकाम, खांसी, उल्टी-दस्त व वायरल आदि संक्रामक बीमारियों की चपेट में आने लगे हैं। ऐसे में चिकित्सकों ने लोगों को खानपान में सावधानी बरतने की सलाह दी है।

chat bot
आपका साथी