अलीगढ़ में बोले समर्थक, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को बनाया सशक्त

सेवा और समर्पण के रूप में मनाई गई प्रधानमंत्री की जन्मतिथि कई जगह आयोजन हुए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 02:03 AM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 02:03 AM (IST)
अलीगढ़ में बोले समर्थक, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को बनाया सशक्त
अलीगढ़ में बोले समर्थक, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को बनाया सशक्त

जासं, अलीगढ़ : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन सेवा और समर्पण के रूप में मनाया गया। भाजपा नेताओं ने केक काटा और मिठाई बांटी। स्वच्छता अभियान चलाया, गरीबों को भोजन कराया गया। पूरे जिले में कार्यक्रम आयोजित किए गए।

भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर की ओर से सासनी गेट स्थित राधा रमन गोशाला में गोमाता को चारा खिलाया गया। भाजपा महानगर अध्यक्ष डा. विवेक सारस्वत, अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य अनीता जैन, महानगर उपाध्यक्ष वाईके गुप्ता, महानगर महामंत्री वैभव गौतम, संजू बजाज, विशाल देशभक्त ने चारा खिलाया। डा. विवेक सारस्वत ने कहा कि पीएम मोदी ने देश को मजबूत करने का काम किया है, मौका पड़ने पर दुश्मन देश को माकूल जवाब दिया है। भाजयुमो महानगर अध्यक्ष अमन गुप्ता ने कहा कि पीएम मोदी देश की ऊर्जा हैं, उन्होंने देश को सशक्त करने का काम किया है। विक्रम राठौर, अन्नू राणा, हर्षद हिदू, शशांक पंडित, प्रतीक चौहान आदि थे। व्यापार प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष जयगोपाल वीआइपी ने कहा कि हमें गर्व होता है कि देश के मुखिया इतने ताकतवर हैं। महानगर चिकित्सा प्रकोष्ठ की ओर से सामिया आई सेंटर पर एक महिला के आंखों का निश्शुल्क आपरेशन कराया गया। डा. मोहम्मद मिर्जा ने महिला का इलाज किया। महानगर अध्यक्ष डा. विभव ने कहा कि पीएम ने पूरा जीवन देश को समर्पित कर दिया है, सेवा के प्रति समर्पित रहते हैं, इससे हमें प्रेरणा मिलती है। डा. अभिषेक कुमार सिंह, धर्मेंद्र, ललित मोहन नंदन, शुभम आदि मौजूद थे।

सिरमौर बनेगा भारत

शहर विधायक संजीव राजा ने कहा कि पीएम मोदी के निर्णय को सलाम करता हूं, उन्होंने दुनिया में भारत को मजबूत राष्ट्र के रूप में प्रदर्शित किया। कोल विधायक अनिल पाराशर ने कहा कि पीएम की कल्याणकारी योजनाओं ने देश के गरीबों का भला किया है। आवास, गरीबों को राशन किसी में भी भेदभाव नहीं किया गया। छर्रा विधायक ठा. रवेंद्र पाल सिंह ने कहा कि पीएम की अगुवाई में भारत दुनिया का सिरमौर बनेगा।

देश को बढ़ाया आगे

भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह के नेतृत्व में 27 मंडलों पर कार्यक्रम आयोजित गया है। भाजपा के सभी मोर्चा, प्रकोष्ठ ने भी कार्यक्रम आयोजित किया। जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने कहा कि पीएम मोदी ने देश को आगे बढ़ाने का काम किया। आजादी के बाद देश में इतना विकास कभी नहीं हुआ। इसलिए पूरी दुनिया में भारत की धमक है।

रक्तदान शिविर आज

भाजयुमो की ओर से जिला अस्पताल में शनिवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है। भाजयुमो क्षेत्रीय उपाध्यक्ष निखिल माहेश्वरी ने बताया कि मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री तेजिदर पाल बग्गा कार्यक्रम में रहेंगे।

chat bot
आपका साथी