अलीगढ़ शहर में आज कई क्षेत्रों में आपूर्ति रहेगी बाधित, ये है वजह

शहर में रविवार को कई स्थानों पर बिजली गुल रहेगी। अनुरक्षण कार्य और पेड़ों की टहनी की कटाई के चलते आपूर्ति बाधित रहेगी। अधिशासी अभियंता पी राम ने बताया कि 33 केवी विद्युत उप केंद्र हाथरस की लाइन पर अनुरक्षण कार्य चलेगा।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 06:33 AM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 06:33 AM (IST)
अलीगढ़ शहर में आज कई क्षेत्रों में आपूर्ति रहेगी बाधित, ये है वजह
शहर में रविवार को कई स्थानों पर बिजली गुल रहेगी।

अलीगढ़, जेएनएन। शहर में रविवार को कई स्थानों पर बिजली गुल रहेगी। अनुरक्षण कार्य और पेड़ों की टहनी की कटाई के चलते आपूर्ति बाधित रहेगी। अधिशासी अभियंता पी राम ने बताया कि 33 केवी विद्युत उप केंद्र हाथरस की लाइन पर अनुरक्षण कार्य चलेगा। साथ ही लाइन के रास्ते में आने वाली पेड़ों की टहनियों की छंटाई भी होगी। इसिलए सुबह 8 से 11 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। पीराम ने बताया कि इससे जुड़े क्षेत्र आगरा रोड, हनुमानपुरी, अचलरोड, मदारगेट आदि क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। वहीं, क्वार्सी क्षेत्र में विद्युत उपकेंद्र विक्रम कालोनी क्षेत्र में अनुरक्षण का कार्य चलेगा। एसडीओ सतवीर सिंह ने बताया कि रविवार को सुबह 7.30 से सुबह 9.30 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। इसलिए सुबह कुछ देरी के लिए उपभोक्ताओं को दिक्कत हो सकती है।

chat bot
आपका साथी