Aligarh Weather Report : सूूूरज की तपिश ने किया जीना मुहाल, बिजली कटौती ने किया परेशान Aligarh News

मौसम लगातार करवट बदल रहा है। कभी खुशनुमा तो कभी बेहाल कर देने वाली गर्मी से लोग परेशान हैं। सोमवार को भी कुछ ऐसा ही हाल रहा। रविवार को दिन भर उमस ने परेशान किया तो सोमवार की सुबह सूर्य देव ने अपनी चमक बिखेर दी।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Mon, 05 Jul 2021 09:20 AM (IST) Updated:Mon, 05 Jul 2021 09:20 AM (IST)
Aligarh Weather Report : सूूूरज की तपिश ने किया जीना मुहाल, बिजली कटौती ने किया परेशान Aligarh News
सोमवार की सुबह सूरज की तपिश ने लोगों को किया बेहाल।

अलीगढ़, जेएनएन। मौसम  लगातार करवट बदल रहा है। कभी खुशनुमा तो कभी बेहाल कर देने वाली गर्मी से लोग परेशान हैं। सोमवार को भी कुछ ऐसा ही हाल रहा। रविवार को दिन भर उमस ने परेशान किया तो सोमवार की सुबह सूर्य देव ने अपनी चमक बिखेर दी। लोगों को सुबह से ही गर्मी और उमस ने परेशान करना शुरू कर दिया। हालांकि आसमान में बादलों की आवाजाही लगी रही। लोग उम्‍मीद लगाए बैठे हैं कि इंद्रदेव उनपर क्रपा बरसाएं।  हालांकि मौसम विभाग ने भी आगामी दिनों में बारिश होने की संभावना जताई है।

लोगों को झमाझम बारिश का इंतजार

इन दिनों बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में जहां मानसून सक्रिय है, जबकि दिल्ली और एनसीआर समेत अलीगढ़ में लोग झमाझम बारिश का इंतजार कर रहे हैं। बारिश न होने के चलते जून में लोग बेहाल रहे। अब जुलाई माह प्रारंभ हो चुका है ऐसे मे लोगों को झमाझम बारिश का इंतजार है। शनिवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री लुढ़ककर 39 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री था। मौसम विभाग के मुताबिक, जुलाई में कभी हो सकती है।

बिजली कटौती से लोग परेशान

भीषण गर्मी के बीच शहर में बिजली कटौती ने लोगों को रुला दिया। बिजली न रहने के चलते पानी की समस्‍या से भी लोगों को दो चार होना पड़ा। ओवरलोडिंग के चलते फाल्ट हो जाते हैं। इसे ठीक करने से घंटों गुजर जाते हैं, जिसके चलते गर्मी में लोगों को बुरा हाल हो जाता है। दूसरी तरफ कई इलाकों में पानी की भी समस्या बनी हुई है। इसके अलावा किसान भी परेशान हैं। धान की नर्सरी तैयार कर चुके किसान रोपाई कर रहे हैं। इसके लिए पानी चाहिए। लेकिन, बारिश नहीं हो रही। किसानों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में बारिश न हुई तो धान की पौध मारी जाएगी।

chat bot
आपका साथी