Aligarh Weatherforecast : बारिश के बाद अब खिल रही धूप, तापमान स्थिर

मंगलवार को सुबह से ही धूप खिली रही है। शीतलहर फिर चलने लगी है मगर रफ्तार कम होने से ज्यादा ठिठुरन नहीं है। इससे तापमान भी स्थिर है। न्यूनतम तापमान 12 है और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

By Sandeep kumar SaxenaEdited By: Publish:Tue, 05 Jan 2021 10:15 AM (IST) Updated:Tue, 05 Jan 2021 10:15 AM (IST)
Aligarh Weatherforecast : बारिश के बाद अब खिल रही धूप, तापमान स्थिर
मंगलवार को सुबह से ही धूप खिली रही है। शीतलहर फिर चलने लगी है।

अलीगढ़, जेएनएन। मौसम में रोज ही बदलाव हो रहे हैं।  मंगलवार को सुबह से ही धूप खिली रही है। शीतलहर फिर चलने लगी है, मगर रफ्तार कम होने से ज्यादा ठिठुरन नहीं है। इससे तापमान भी स्थिर है। न्यूनतम तापमान 12 है और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 

धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली

तीन दिन पहले तक सर्दी से जनजीवन प्रभावित हुआ तो दो दिन से बारिश समस्या बन गई। जगह-जगह जलभराव हो गया है। रविवार-सोमवार रात बारिश के बाद पूरा दिन सूर्यदेव आसमान में बादलों के बीच लुकाछिपी करते रहे। बारिश हुई तो लगा कि  सर्दी बढ़ जाएगी। लेकिन, शीतलहर रुकने से ऐसा नहीं हुआ। आज सुबह से ही सूरज की किरण बिखरना शुरू हुईं तो मौसम भी धीरे-धीरे नरम होता चला गया। धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली है। लोग नित्य की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकले। बच्चे भी खेलने के लिए पार्कों में पहुंच गए।  बाजार भी जल्दी खुलने लगे हैं । आज पहले की तरह लोग अलाव जलाकर ठंड से बचाव नहीं कर।रहे। 

किसानों की चिंता भी खत्म हुई है। अब हवा कम होने से  कोहरा भी पड़ने के आसार बन रहे हैं।

कोहरा फिर बढ़ने की उम्मीद

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बुधवार से कोहरा फिर बढ़ने की उम्मीद है। दिन में शीतलहर का प्रकोप बढ़ सकता है। चिकित्सकों  ने लोगों को पहले की तरह ही गरम कपड़े, खानपान व दिनचर्या रखने की सलाह दी है। 

chat bot
आपका साथी