Aligarh Weather Forecast : धरती पर बिखरी सूर्य की रश्मियां, लोगों के चेहरों पर आइ चमक Aligarh news

आसमान साफ होने से बुधवार को सूर्य देव ने सुबह होते ही अपनी रश्मियां धरती पर बिखेरनी शुरू कर दी। चमकदार धूप से लोगों के चेहरे खिल उठे और चहल-पहल बढ़ गई। लोग घरों की बालकनी छत व पार्कों में गुनगुनी धूप का आनंद ले रहे हैं।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Wed, 17 Feb 2021 10:20 AM (IST) Updated:Wed, 17 Feb 2021 10:20 AM (IST)
Aligarh Weather Forecast : धरती पर बिखरी सूर्य की रश्मियां, लोगों के चेहरों पर आइ चमक Aligarh news
बुधवार को सुबह से ही सूरज ने दर्शन दे दिए।

अलीगढ़, जेएनएन :  आसमान साफ होने से बुधवार को सूर्य देव ने सुबह होते ही अपनी रश्मियां धरती पर बिखेरनी शुरू कर दी। चमकदार धूप से लोगों के चेहरे खिल उठे और चहल-पहल बढ़ गई। लोग घरों की बालकनी, छत व पार्कों में  गुनगुनी धूप का आनंद ले रहे हैं। अब बाजार जल्दी ही खुलने लगे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार सुबह व रात में सर्दी का एहसास होगा। अधिकतम तापमान 27 व न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। हालांकि, 24 घँटे में फिर आसमान पर  बादल छा सकते है। 

फिर बदल सकता है मौसम

बुधवार को सुबह से ही सूरज ने दर्शन दे दिए। युवाओं के साथ मार्निंग वाक पर जाने वाले बच्चों व बुजुर्गों की संख्या बढ़ गई। धूप खिलने से लोग हल्के कपड़ों में नजर आ रहे हैं। धूप खिलने से लोगों को राहत मिली। लोगों ने एकदम से गरम कपड़ों को बाय बाय कहनी शुरू कर दी है। सड़कों पर यातयात सामान्य व रेहड़ी, फड़ वालों ने समय पर अपनी दुकानें सजा लीं। सप्ताह भर से अधिकतम तापमान 27 व 29 डिग्री सेल्सियस तक रिकार्ड हो रहा है। अगले कुछ दिनों में न्यूनयम तापमान में भी गिरावट होगी। लोग ठंड से राहत महसूस कर रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक सुबह व शाम हल्की ठंड रहेगी। दोपहर को मौसम सामान्य रहेगा। कृषि अधिकारियों के मुताबिक रबी के इस सीजन में अब तापमान बढ़ने से किसानों को लाभ है। हर फसल के लिए फायदेमंद है। सरसों व मटर की फली बनने की प्रक्रिया तेज होगी। अन्य फसलें भी पक सकेंगी। किसान सिंचाई कर सकते हैं।

chat bot
आपका साथी