Lockdown 4 पर हावी हो रहा सूरज का लॉकडाउन, गर्मी से बचने के ये हैं उपाय Aligarh News

अब गर्मी तेवर दिखा रही है। सोमवार को सुबह से ही तेज धूप शरीर पर चुभने लगी। दोपहर लगा मानो आसमान से आग बरस रही हो। इस दौरान अधिकतम पारा 44 डिग्री रिकार्ड हुआ जो खुद में रिकॉर्ड है।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Tue, 26 May 2020 09:55 AM (IST) Updated:Wed, 27 May 2020 07:30 AM (IST)
Lockdown 4 पर हावी हो रहा सूरज का लॉकडाउन, गर्मी से बचने के ये हैं उपाय Aligarh News
Lockdown 4 पर हावी हो रहा सूरज का लॉकडाउन, गर्मी से बचने के ये हैं उपाय Aligarh News

अलीगढ़ [जेएनएन]: अब गर्मी तेवर दिखा रही है। सोमवार को सुबह से ही तेज धूप शरीर पर चुभने लगी। दोपहर लगा मानो आसमान से आग बरस रही हो। इस दौरान अधिकतम पारा 44 डिग्री रिकार्ड हुआ, जो खुद में रिकॉर्ड है। पिछले साल मई में इसी दिन यह 38.8 डिग्री सेल्सियस था। ऐसे में चिकित्सक हीट स्ट्रोक व दूसरी संक्रामक बीमारियों से सचेत रहने की सलाह दे रहे हैं।

सुबह से ही सूरज ने कराया अहसास

सुबह सूर्य ने दर्शन देते ही अहसास करा दिया कि वह पूरे तेवर में रहेगा। हुआ भी यही। जैसे-जैसे समय गुजरा शहर धूप से तप उठा। लॉकडाउन में छूट के बावजूद दुकानों पर सन्नाटा पसरा दिखा। बहुत जरूरी काम से बाहर निकले लोग लू के थपेड़ों से सहम गए। वहीं, गर्मी इतनी कि लोग घरों में कूलर-एसी के सामने बैठे रहे। पंखे व कूलर तो अब ठीक से काम भी नहीं कर रहे।

बढ़ गया हीट स्ट्रोक व हार्ट अटैक का खतरा

वृंदा हॉस्पिटल के संचालक व फिजीशियन डॉ. अमित वाष्र्णेय ने बताया कि गर्मी अपने साथ बीमारियां  लेकर आती है। निरंतर गर्मी बढऩे से शरीर का तापमान भी बढ़ता रहता है। इससे जी मिचलाना जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। तेज गर्मी से ब्लड प्रेशर बढ़ जाएगा, इससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। हीट स्ट्रोक व लू लग जाती है।

बुजुर्ग व मरीज बरतें सावधानी

डॉ. वाष्र्णेय ने बताया कि शारीरिक रूप से कमजोर लोगों, बच्चों, बुजुर्गों और कम पानी पीने वाले लोगों को अक्सर लू लग जाती है। तेज गर्मी सिर्फ घर के बाहर रहने से ही नहीं बल्कि घर में रहने वालों को भी प्रभावित करती है, क्योंकि लोग अपने शरीर का तापमान मेनटेन नहीं कर पाते है। गर्मियों में में कीटाणु व बैक्टिरिया जल्दी पनपते हैं। इसलिए खाना जल्दी खराब हो जाता है, इससे लोग उल्टी, दस्त, डायरिया आदि के शिकार भी होते है।

गर्मी से बचने के उपाय

- दोपहर 11 से 4 बचे तक बाहर निकलने से बचें।

- एसी और कूलर को चलाकर रखें।

- घर से बाहर हीट स्ट्रोक या लू लगने से बचने का प्रयास करें।

 - बाहर जाएं तो कैप का उपयोग करें। ढीले कपड़े पहनें। मुंह को ढकेंष

- पानी एवं तरल पदार्थ ज्यादा पीएं।

- बच्चों को लू से बचाने के लिए पानी के साथ-साथ ग्लूकोज, जूस, छाछ और नारियल पानी जैसी चीजें भरपूर मात्रा में दें।

- आम का पना और फलों का रस भी लू लगने से बचाता है।

मई 2020 के तापमान पर नजर

दिनांक, अधिकतम,  न्यूनतम

25, 44, 30

24, 44, 28

23, 44, 27

22, 43, 26

21, 44, 25

मई 2019 के तापमान पर नजर

दिनांक,  अधिकतम,  न्यूनतम

25, 38.8, 23.8

24, 38.4, 23.0

23, 42.2, 25.6

22, 40.0, 25.4

21, 41.8, 24.6

डॉ. अमित वाष्र्णेय

chat bot
आपका साथी