Aligarh Weather Forecast : सुबह से ही सूरज दिखा रहा तेवर, तापमान बढ़ा

सूरज ने फिर तेवर दिखा दिए। हालांकि हवा से कुछ राहत है। लेकिन जैसे जैसे सुुुुबह दोपहर की ओर बढ़ रही है वैसे- वैसे तापमान बढ़ता गया। दोपहर बाद धूप ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं मगर ठंडी पुरबा चलने से अब उमस का अहसास नहीं हैं।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 11:59 AM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 11:59 AM (IST)
Aligarh Weather Forecast : सुबह से ही सूरज दिखा रहा तेवर, तापमान बढ़ा
सुबह से ही सूरज ने फिर तेवर दिखा दिए। अधिकतम तापमान बढ़ने क उम्‍मीद

अलीगढ़, जेएनएन। सुबह से ही सूरज ने फिर तेवर दिखा दिए। हालांकि, हवा से कुछ राहत है। लेकिन जैसे जैसे सुुुुबह दोपहर की ओर बढ़ रही है, वैसे- वैसे तापमान बढ़ता गया। दोपहर बाद आसामान साफ होने के बाद धूप ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं, मगर ठंडी पुरबा चलने से अब उमस का अहसास नहीं हैं।

मौसम का मिजाज फिर बदला

पिछले कई दिनों से शहर धूप से तपा जा रहा था। गर्म हवा ने शरीर को खूब झुलसाया। वातावरण में छाई उमस ने हालत खस्ता कर दी। विगत तीन दिनों से आसमान पर बादल छाए हुए थे। गुरुवार शाम तेज अंधड़ और बारिश के बाद मौसम का मिजाज फिर बदल गया। रात में ठंडी हवा चलीं, इससे वातावारण में नमी छाई रही। शुक्रवार को भी ठंडी पुरबा से मौसम खुशगवार रहा। सूरज समय पर निकला, मगर धूप में वो बात नहीं रही। आसमान में हल्के बादल भी छाए रहे, इससे मौसम खुशगवार रहा। लेकिन दोपहर बाद आसामान साफ होने के बाद धूप ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं, मगर ठंडी पुरबा चलने से अब उमस का अहसास नहीं हैं। इस समय धूप और हवा, दोनों के बीच ही जैसे शर्त लगी हो। बहरहाल, तापमान गिरने से राहत मिली। चिकित्सकों के अनुसार बदलते मौसम में सावधानी बरतने की जरूरत है। कोल्डड्रिंक, शर्बत, लस्सी आदि से परहेज करें।

chat bot
आपका साथी