Aligarh Weather Forecast : बादलों में छिपे सूर्यदेव, मगर उमस ने किया परेशान Aligarh news

तापमान में हर रोज उतरा-चढ़ाव हो रहा है। लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिल रही। सोमवार को सुबह से सूर्यदेव तो बादलों में छिपे रहे मगर उमस बढ़ने से लोगों को परेशानी भी हुई। हालांकि रविवार के मुकाबले तापमान में गिरावट दर्ज हुई है।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 10:34 AM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 10:54 AM (IST)
Aligarh Weather Forecast : बादलों में छिपे सूर्यदेव, मगर उमस ने किया परेशान   Aligarh news
सोमवार को सुबह से सूर्यदेव तो बादलों में छिपे रहे, मगर उमस बढ़ने से लोगों को परेशानी भी हुई।

अलीगढ़ , जेएनएन ।  तापमान में हर रोज उतार-चढ़ाव हो रहा है। लेकिन, गर्मी से राहत नहीं मिल रही। सोमवार को सुबह से सूर्यदेव तो बादलों में छिपे रहे, मगर उमस बढ़ने से लोगों को परेशानी भी हुई। हालांकि रविवार के मुकाबले तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में तापमान और नीचे आएगा। बारिश होने के भी आसार हैं। 

दोहरी मार झेल रहे लोग

इस बार लोगों को गर्मी के साथ कोरोना की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। मार्च-अप्रैल में ही गर्मी ने अपने तेवर दिखा दिए थे। वहीं मई में गर्मी से लोगों का बुरा हाल हो गया। लेकिन, बीते सप्ताह बारिश ने लोगों को थोड़ी राहत जरूर पहुंचाई है। दूसरी तरफ बारिश के चलते उसम भी बढ़ गई है। इससे घरों में दुबके ज्यादा परेशान हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान चार डिग्री घटकर 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री था। इधर, सूर्यदेव ने सुबह साढ़े पांच बजे दर्शन तो दे दिए। लेकिन, बादलों में छिपे रहे। सुबह 10 बजे तक सूरज बादलों में ही छिपे थे। इससे तापमान जरूर घट गया, मगर गर्मी से राहत नहीं मिली। उमस में पंखे-कूलर भी फेल हो गए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी दो-तीन दिन में फिर से मौसम बदलेगा और बारिश हो सकती है। 

सेहत का रखें ख्याल

इस बदलते मौसम मेें वायरल होना आम बात है। ऐसे में डाक्टरों की सलाह है कि ठंडा पानी न पीएं। एसी-कूलर का अधिक इस्तेमाल न करें। जितना हो सके, पानी अधिक से अधिक पीएं। तबीयत बिगड़ने पर किसी भी तरह की लापरवाही न करें। फौरन चिकित्सक से सलाह लें।

chat bot
आपका साथी