Aligarh Weatherforecast : ऐसा कोहरा छाया, कुछ भी नजर न आया, ठंड ने भी सताया

कोहरे ने रविवार को भी शहर को अपने आगोश में लिया। इससे दृश्यता काफी कम हो गई। सुबह पैदल चलने वालों को 50 मीटर दूर का भी दिखाई नहीं दिया ठंड के तेवर फिर तल्ख रहे। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

By Sandeep kumar SaxenaEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 10:53 AM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 10:53 AM (IST)
Aligarh Weatherforecast : ऐसा कोहरा छाया, कुछ भी नजर न आया, ठंड ने भी सताया
कोहरे ने रविवार को भी शहर को अपने आगोश में लिया।

अलीगढ़, जेएनएन। कोहरे ने रविवार को भी शहर को अपने आगोश में लिया। इससे दृश्यता काफी कम हो गई। सुबह पैदल चलने वालों को 50 मीटर दूर का भी दिखाई नहीं दिया ठंड के तेवर फिर तल्ख रहे। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सुबह 10 बजे के बाद भी सूरज के दर्शन नहीं हुए। ठंड से लोगों की कंपकंपी छूट रही है। आज अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। 

 रात भर कोहरे ने कोहराम मचाया

शनिवार शाम से कोहरे का कोहराम शुरू हो गया। रात भर कोहरे ने कोहराम मचाया। इससे शहर के मुख्यमार्गों से लेकर हाईवे तक कोहरे के आगोश में रहे। दृश्यता घटने से हादसों की आशंका बढ़ गई। सुबह हुई तो वह भी कोहरे में लिपटी हुई। मॉर्निंग वाक पर निकले लोग ठिठक गए और वापस हो गए। बाद में कोहरा कुछ कम हुआ तो बाहर आए। न्यूनतम तापमान करीब 8 डिग्री रहा, वहीं कोहरे की वजह से कुछ भी नहीं दिखाई दे रहा।

कोहरे ने वाहनों की रफ्तार पर लगाए ब्रेक

हेडलाइट, डिपर जलाने के बाद भी सड़कों पर गाड़ियां रेंग सी रही थीं। 10 बजे तक कोहरा वातावरण में छाया रहा। अधिकांश लोग घरों में रजाई में दुबके रहे। जरूरी काम से बाहर निकले लोग गर्म कपड़ों से लिपटे होने पर भी ठिठुरते नजर आए। सड़क किनारे जगह-जगह अलाव जलाकर लोग राहत पाने की कोशिश कर करते दिखे। वहीं, कोहरे और पाले का असर रबी की फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है।

chat bot
आपका साथी