Youth Day : सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्‍तुत कर छात्र-छात्राओं ने बांधा समां Aligarh news

हिंदुस्तान स्काउट गाइड एसोसिएशन जनपद अलीगढ़ में आदर्श ज्ञानदीप कॉलेज डोरी नगर अलीगढ़ में राष्ट्रीय युवा दिवस एवं स्वामी विवेकानंद जयंती का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें स्वामी विवेकानंद जी के जीवन चरित्र पर प्रधानाचार्य महेंद्र पाल शास्त्री ने प्रकाश डाला।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Wed, 13 Jan 2021 03:50 PM (IST) Updated:Wed, 13 Jan 2021 03:59 PM (IST)
Youth Day  : सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्‍तुत कर छात्र-छात्राओं ने बांधा समां Aligarh news
आदर्श ज्ञानदीप कॉलेज डोरी नगर अलीगढ़ में राष्ट्रीय युवा दिवस एवं स्वामी विवेकानंद जयंती का कार्यक्रम आयोजित किया गया,

अलीगढ़, जेएनएन : हिंदुस्तान स्काउट गाइड एसोसिएशन की ओर से आदर्श ज्ञानदीप कॉलेज डोरी नगर अलीगढ़ में राष्ट्रीय युवा दिवस एवं  स्वामी विवेकानंद जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें स्वामी विवेकानंद जी के जीवन चरित्र पर प्रधानाचार्य महेंद्र पाल शास्त्री ने प्रकाश डाला।

रंगारंग कार्यक्रम आयोजित हुए

इस मौके पर अनुशासन अधिकारी सुभाष चंद शर्मा एवं डॉक्टर देवेंद्र कुमार ने जयंती समारोह विशेष सहयोग किया। समारोह में कुमार कुलश्रेष्ठ ने स्वामी विवेकानंद जी के अनुशासित जीवन के महत्व को समझाया।  हीरालाल शर्मा और विजय प्रकाश शर्मा आदि ने भी विवेकानंद जी के जीवन चरित्र के बिंदुओं को छात्र-छात्राओं को समझाया। कार्यक्रम का संचालन संजय सिंह ने किया, साथ ही स्काउट गाइड के जिला सचिव अविनाश मिश्रा ने आगामी शिविर के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में उपस्थित डीटीसी गौरव राघव और कॉलेज की छात्र-छात्राओं  ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। 

chat bot
आपका साथी