हाथरस में जमीन के विवाद में सगे भाइयों में संघर्ष-पथराव

रात जमीन के विवाद को लेकर सगे भाइयों में विवाद हो गया। इनमें मारपीट के साथ पथराव भी हुआ जिससे मां व बेटा घायल हो गए। सिर में ईंट लगने से गाय के बच्चे की मौत हो गई।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 10:52 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 10:52 PM (IST)
हाथरस में जमीन के विवाद में सगे भाइयों में संघर्ष-पथराव
हाथरस में जमीन के विवाद में सगे भाइयों में संघर्ष-पथराव

हाथरस जेएनएन: चंदपा के गांव दरकई में  रात जमीन के विवाद को लेकर सगे भाइयों में विवाद हो गया। इनमें मारपीट के साथ पथराव भी हुआ जिससे मां व बेटा घायल हो गए। सिर में ईंट लगने से गाय के बच्चे की मौत हो गई। पीडि़त पक्ष ने कोतवाली चंदपा में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

यह है मामला 

गांव दरकई में संतोष तथा उनकी मां सत्यवती एक साथ रहते हैं, जबकि तीन और भाई अपने-अपने परिवार के साथ अलग रहते हैं। संतोष के हिस्से में दस बीघा जमीन आती है। जमीन के बंटवारे को लेकर परिवार में आए दिन विवाद होता रहता है। गुरुवार रात तीनों बेटों ने जमीन का बंटवारा करने के लिए मां से कहा। मां के इन्कार कर देने पर विवाद हो गया। गाली गलौज होने पर संतोष ने जब विरोध किया तो परिवार के सदस्यों ने ईंट-पत्थर बरसाना शुरू कर दिया। इसमें संतोष और उनकी मां सत्यवती घायल हो गईं।

ईंट लगने से गाय की मौत

ईंट लगने से संतोष की गाय की मौत हो गई। ग्रामीणों ने मारपीट और पथराव की सूचना कोतवाली चंदपा पुलिस को दी। उपनिरीक्षक रामबाबू मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर को बुलाकर गाय का पोस्टमार्टम भी कराया। पीडि़त पक्ष ने कोतवाली में मारपीट और पथराव करने वाले परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायल संतोष के पुत्र जगमोहन की तहरीर पर उसके चाचा किशन, प्रमोद, भरत ङ्क्षसह के अलावा चाची के खिलाफ एनसीआर दर्ज की है। 

chat bot
आपका साथी