बेटियों के दमदार पंच सर्दी में भी छुड़ा देंगे पसीने, जानिए मामला

बेटियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देने के संबंध में पहले से ही व्यवस्था की गई थी। अब इस आदेश और मिशन दोनों को जोड़कर बेटियों को मजबूत बनाने का सपना साकार किया जाएगा। अधिकारियों की ओर से आदेश भी प्रधानाचार्यों को जारी कर दिए गए हैं।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 05:38 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 05:38 PM (IST)
बेटियों के दमदार पंच सर्दी में भी छुड़ा देंगे पसीने, जानिए मामला
छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाने की व्यवस्था की जा रही है।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। यूपी बोर्ड से संबंध इंटर कालेजों में छात्राओं को बॉक्सिंग खेल से जुड़ने की कवायद भी शुरू की जाएगी। बेटियों को मजबूत बनाने के लिए माध्यमिक विद्यालयों में मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। वहीं यूपी बोर्ड की ओर से बेटियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देने के संबंध में पहले से ही व्यवस्था की गई थी। अब इस आदेश और मिशन दोनों को जोड़कर बेटियों को मजबूत बनाने का सपना साकार किया जाएगा। इस संबंध में अधिकारियों की ओर से आदेश भी प्रधानाचार्यों को जारी कर दिए गए हैं।

यह  है शिक्षा विभाग की रणनीति

इसके तहत माध्यमिक विद्यालयों में एक अतिरिक्त कक्षा के जरिए बेटियों को सशक्त बनाने की कवायद की जाएगी। नए सत्र से इसकी व्यवस्था भी शुरू की जाएगी। बेटियों की सुरक्षा व उनको आत्मनिर्भर बनाने के लिए शासन की ओर से कई कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। मिशन शक्ति अभियान भी चलाया गया है। अभी कुछ दिन पहले ही माध्यमिक विद्यालयों में विशेष मिशन शक्ति अभियान चलाया गया है। इसके तहत छात्राओं व बेटियों को आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए गए। बेटियों की भागीदारी कुछ संस्थानों से कम है तो कुछ संस्थानों से ज्यादा है। ज्यादा संख्या में बेटियां आत्मरक्षा का प्रशिक्षण लें और विषम परिस्थितियाें का सामना कर सकें, इसके लिए शासन स्तर से नई योजना शुरू की जा रही है। इसका लाभ बेटियों को मिलेगा। साथ ही शिक्षिकाएं भी इसके प्रति जागरूक होंगी। वहीं दूसरी ओर अभी बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों मेें भी मिशन शक्ति अभियान चलेगा। यहां कक्षा छह से आठवीं तक की छात्राएं पढ़ती हैं। जिले में 13 कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय हैं। इनमें प्रति विद्यालय 100 छात्राओं के हिसाब से 1300 छात्राएं अध्ययन करती हैं। अब पढ़ाई शुरू होने के साथ ही उनको आत्मरक्षा का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। माध्यमिक विद्यालयों की छात्राओं को अभियान के तहत ताइक्वांडो सिखाने की व्यवस्था की गई है। छात्राओं को ताइक्वांडो के विशेषज्ञ प्रशिक्षकों के जरिए इस विधा का ज्ञान कराया जाएगा। इसको मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत जोड़कर किया जाएगा। हर छात्रा को यह प्रशिक्षण दिलाया जाना अनिवार्य किया गया है। इसकी रिपोर्ट भी अफसरों के पास भेजी जाएगी। रिपोर्ट भी फोटो आख्या के साथ देने के निर्देश जारी किए गए हैं। बालिका विद्यालयों में ताइक्वांडो के प्रशिक्षण के लिए विशेषज्ञों की उपलब्धता के लिए खेल विभाग से भी संपर्क किया जा रहा है। कोशिश की जा रही है कि बेटियों को ताइक्वांडो के गुर सिखाने के लिए अगर महिला प्रशिक्षक मिल जाएं।

आत्‍मरक्षा के गुर सिखाए

डीआइओएस डा. धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाने की व्यवस्था की जा रही है। बाक्सिंग में भी कई बालिका प्रतिभाएं हैं, उनको तराशा जाएगा।खेल प्रशिक्षकों को व्यवस्था बनाने के निर्देश भी दिए हैं। विधिवत कक्षाओं के संचालन के साथ प्रशिक्षण कार्यक्रम भी शुरू कराया जाएगा। इससे छात्राओं में आत्मविश्वास भी जगेगा।

chat bot
आपका साथी