हाथ जोड़कर निकल गए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव, नहीं पहनी फूल माला, नेता मायूस Aligarh News

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह का शुक्रवार को गभाना टोल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। वह अलीगए़ होते हुए हाथरस जा रहे थे। हालांकि कोरोना के चलते उन्होंने कार्यकर्ताओं से फूलमाला व बुके आदि लेने से साफ मना कर दिया।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Fri, 09 Apr 2021 05:59 PM (IST) Updated:Fri, 09 Apr 2021 05:59 PM (IST)
हाथ जोड़कर निकल गए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव, नहीं पहनी फूल माला, नेता मायूस Aligarh News
गभाना टोल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

अलीगढ़, जेएनएन। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह का शुक्रवार को गभाना टोल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। वह अलीगढ़ होते हुए हाथरस जा रहे थे। हालांकि, कोरोना के चलते उन्होंने कार्यकर्ताओं से फूलमाला व बुके आदि लेने से साफ मना कर दिया। दूर से ही हाथ जोड़ लिया। सभी से पंचायत चुनाव में लगने का निर्देश दिया। जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह से चुनाव की तैयारियों के बारे में जानकारी ली। प्रदेश अध्यक्ष बमुश्किल 10 मिनट गभाना टोल प्लाजा पर रुके, उसके बाद हाथरस निकल गए। 

भाजपा नेता मायूस

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह शुक्रवार को गाजियाबाद से हाथरस जा रहे थे। सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता गभाना टोल पर पहुंच गए। प्रदेश अध्यक्ष शाम पांच बजे टोल प्लाजा पहुंचे। भाजपाई फूलमाला और बुके लेकर दौड़ पड़े, मगर कोरोना के चलते प्रदेश अध्यक्ष ने सभी को मना कर दिया। सभी से हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार किया। जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह और महानगर अध्यक्ष डा. विवेक सारस्वत ने प्रदेश अध्यक्ष की अगुवानी की। स्वतंत्रदेव सिंह ने जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह से पंचायत चुनाव को लेकर बातचीत की। तैयारी आदि के बारे में जानकारी भी की। ऋषिपाल सिंह ने कहा कि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता टाेल प्लाजा पर पहुंच रहे थे, मगर कोरोना के चलते रोक दिया गया, फिर भी काफी कार्यकर्ता पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पंचायत चुनाव में जुट गए हैं। हम दमदारी से चुनाव लड़ेंगे। सांसद सतीश कुमार गौतम ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह संगठन शिल्पी हैं। इसलिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता स्वागत को पहुंचे थे। उनके मिलने मात्र से ही कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भर जाती है। सभी कार्यकर्ता पंचायत चुनाव में दमदारी से लगेंगे। एमएलसी डा. मानवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का मार्गदर्शन हम सभी के लिए पाथेय होता है। टोल प्लाजा पर जिला महामंत्री शिव नारायण शर्मा, महामंत्री धर्मेंद्र चौधरी, उपाध्यक्ष गौरव शर्मा, सुनील मित्तल आदि ने स्वागत किया।

chat bot
आपका साथी