Sunday Weekly Lockdown in Aligarh: चौराहों पर लगीं प्रतिमाएं, मंदिर-दरगाह भी किए सैनिटाइज

रविवार को साप्ताहिक लाकडाउन में नगर निगम की टीमों ने सैनिटाइजेशन अभियान छेड़ दिया। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में 80 टीमों ने हैंड स्प्रे व जेटिंग मशीनों से घर दुकान प्रमुख मार्गों के अलावा चौराहों पर लगीं प्रतिमाएं मंदिर-दरगाह भी सैनिटाइज किए।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 05:58 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 05:58 PM (IST)
Sunday Weekly Lockdown in Aligarh: चौराहों पर लगीं प्रतिमाएं, मंदिर-दरगाह भी किए सैनिटाइज
रविवार को साप्ताहिक लाकडाउन में नगर निगम की टीमों ने सैनिटाइजेशन अभियान छेड़ दिया।

अलीगढ़, जेएनएन। रविवार को साप्ताहिक लाकडाउन में नगर निगम की टीमों ने सैनिटाइजेशन अभियान छेड़ दिया। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में 80 टीमों ने हैंड स्प्रे व जेटिंग मशीनों से घर, दुकान, प्रमुख मार्गों के अलावा चौराहों पर लगीं प्रतिमाएं, मंदिर-दरगाह भी सैनिटाइज किए। रोडवेज की बसें, रेलवे स्टेशन, यात्री शेड, पुलिस चौकी व थानों को भी सैनिटाइज किया गया। तंग गलियों और अपार्टमेंट में भी निगम की टीमें पहुंचीं। सैनिटाइजेशन में लगी टीमों को निगम अधिकारी वाट्सएप पर दिशा-निर्देश देते रहे। 

इन जगहों  पर किया सैनिटाइज

नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह के निर्देश पर सहायक नगर आयुक्त राजबहादुर सिंह की अगुवाई में टीमें सैनिटाइजेशन के लिए सुबह ही निकल गईं। सेंटर प्वाइंट चौराहे से अभियान की शुरुआत हुई। इसके बाद गांधीपार्क बस स्टेंड, सारसौल स्थित सेटेलाइट बस स्टेंड, रेलवे स्टेशन, सेवाभवन, जिलाधिकारी आवास, दीनदयाल हास्पिटल, मंडलायुक्त कैंप कार्यालय, जवाहर भवन, सासनीगेट चौराहा, शमशाद मार्केट, महापौर कैंप कार्यालय, पुरानी चुंगी, रेलवे रोड, सासनीगेट पुलिस चौकी, गांधीपार्क पुलिस चौकी, नुनेर गेट, खैर बाईपास, सुरक्षा बिहार, आवास विकास कालोनी, नगला मसानी, ऊपरकोट, मीनाक्षी पुल, ब्रज विहार कालोनी, रामघाट रोड, अनूपशहर बाईपास, एटूजेड प्लांट, बाबा बरछी बहादुर दरगाह, अचल ताल, दुबे का पड़ाव समेत शहर के सभी आठ सर्किल में सैनिटाइजेशन किया गया। नगर आयुक्त ने कहा शहर के व्यस्ततम चौराहों, मार्केट और तंग गलियों को सैनिटाइज करने के लिए रविवार लाकडाउन का निर्णय बेहद सराहनीय है। लाकडाउन की वजह से ही नगर निगम द्वारा ऐसे स्थानों पर भी अभियान चलाया गया, जहां आम दिनों में काफी दिक्कतें होती थीं। निश्चित रूप से रविवार लाकडाउन का नगर निगम ने ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाकर शहर को सैनिटाइज करने का प्रयास किया है।

chat bot
आपका साथी