व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष 21 को अलीगढ़ आएंगे, करेंगे बैठक Aligarh news

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा 21 जुलाई को अलीगढ़ आ रहे हैं। वे यहां व्यापारियों के साथ बैठक करेंगे। पूर्व सांसद व प्रदेश अध्यक्ष पं. श्याम विहारी मिश्रा के बेटा अपने पिता के निधन के बाद पहली बार प्रदेश के दौरे पर हैं।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Mon, 19 Jul 2021 03:41 PM (IST) Updated:Mon, 19 Jul 2021 03:41 PM (IST)
व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष 21 को अलीगढ़ आएंगे, करेंगे बैठक Aligarh news
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा 21 जुलाई को अलीगढ़ आ रहे हैं।

अलीगढ़, जेएनएन।  उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा 21 जुलाई को अलीगढ़ आ रहे हैं। वे यहां व्यापारियों के साथ बैठक करेंगे। पूर्व सांसद व प्रदेश अध्यक्ष पं. श्याम विहारी मिश्रा के बेटा अपने पिता के निधन के बाद पहली बार प्रदेश के दौरे पर हैं। वे पहले बुलंदशहर में सुबह बैठक करेंगे।

भांकरी के निकट स्थित फ्लाई ओवर पर होगी अगवानी

अलीगढ़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महानगर मास्टर ओम प्रकाश व जिलाध्यक्ष भूपेंद्र वार्ष्णेय ने मिश्रा के आगमन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। मास्टर ओम प्रकाश ने कहा कि मिश्रा की अगुवानी भांकरी के निकट स्थित फ्लाई ओवर पर होगी। उनका जगह जगह स्वागत किया जाएगा। वे पदाधिकारियों की बैठक के बाद मीडिया से भी बातचीत करेंगे। दिवंगत वरिष्ठ व्यापारी नेता ज्ञानचंद्र वाष्णे्रय के स्वजन को शोक व्यक्त करने भी जाएंगे।

कैंप कार्यालय समद रोड पर होगा स्‍वागत

जिला अध्यक्ष भूपेंद्र वार्ष्णेय ने मिश्रा को आगवन को लेकर चुनिंदा पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि मिश्रा का स्वागत व्यापार मंडल के कैंप कार्यालय समद रोड होगा। प्रांतीय संगठन मंत्री सुरेश चंद पेठा व व्यापार मंडल के महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि मुकुंद मिश्रा का भव्य स्वागत होगा। महानगर महामंत्री विशाल भगत व संयुक्त महामंत्री सर्वेश वार्ष्णेय ने कहा कि 51 किलो के फूलों की माला से स्वागत होगा। इसके संयोजक जिला महामंत्री राजीव सिंह को बनाया गया है।

chat bot
आपका साथी