जाटलैंड पर पहली बार बिजेंद्र सिंह के बिना सभा करेंगे प्रदेश अध्यक्ष लल्लू Aligarh news

त्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू संगठन सृजन अभियान की हकीकत परखने के लिए आज जनपद भ्रमण पर आ रहे हैं। वह संगठन की मजबूतों को परखेंगे ही आम जनता से मुलाकातर कर कांग्रेस की रीति-नीति से अवगत भी कराएं।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Sat, 05 Dec 2020 07:09 AM (IST) Updated:Sat, 05 Dec 2020 10:36 AM (IST)
जाटलैंड पर पहली बार बिजेंद्र सिंह के बिना सभा करेंगे प्रदेश अध्यक्ष लल्लू  Aligarh news
अजय कुमार लल्लू, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष

अलीगढ़, जेएनएन : उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू संगठन सृजन अभियान की हकीकत परखने के लिए आज जनपद भ्रमण पर आ रहे हैं। वह संगठन की मजबूतों को परखेंगे ही, आम जनता से मुलाकातर कर कांग्रेस की रीति-नीति से अवगत भी कराएं। इसके लिए टप्पल व चंडौस ब्लाॅक की दो न्याय पंचायतों में जनसभाएं आयोजित होंगी। इन्हें सफल बनाने के लिए जिला प्रभारी प्रदेश सचिव मुकेश धनगर व जिलाध्यक्ष चौ. सुरेंद्र सिंह समेत तमाम नेताअों ने क्षेत्र में जनसंपर्क किया।

कांग्रेस का सृजन अभियान

कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान पूरे प्रदेश में चल रहा है। इसके अंतर्गत प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू प्रत्येक जनपद का दौरा कर रहे हैं। इसमें जिले के दो ब्लाॅक चयनित कर वहां की न्याय पंचायत में जनसंवाद के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिला अलीगढ़ के टप्पल ब्लाॅक की नूरपुर न्याय पंचायत पर दोपहर दो बजे व चंडौस ब्लाॅक की न्याय पंचायत रामपुर-शाहपुर में शाम चार बजे से जनसभा आयोजित होंगी। इन जनसभाअों में संबंधित ब्लाॅक व न्याय पंचायत के लोग प्रमुख रूप से शामिल होंगे। पार्टी नेता व पदाधिकारी भी शामिल होंगे। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू यहां लोगों से सीधे संवाद कर उनसे दुख-सुख की बातें करेंगे। उनकी परेशानियों को जानने का प्रयास होगा, ताकि उन्हें प्रमुखता के साथ सरकार के समक्ष उठाया जा सके। बाद में कांग्रेस की उपलब्धियों और भाजपा सरकार की विफलताअों के बारे में अवगत कराया जाएगा। उधर, कांग्रेस की वरिष्ठ नेता रूही जुबैरी ने लोगों से कार्यक्रम में पहुंचने का आह्वान किया।

गांव-गांव जनसंपर्क

मुकेश धनगर व चौ. सुरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष का अलीगढ़ से पूर्व बुलंदशहर में ऐसा कार्यक्रम हैं। अलीगढ़ में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारी कर ली गई है। दोनों कार्यक्रमों में 400-500 तक लोग शामिल होंगे। किसानों की समस्‍याओं पर मंथन भी किया जाएगा। युवाअों व बेरोजगारों से भी बात होगी। चंडौस, टप्पल, खैर, लोधा, गौंडा, इगलास में जनसंपर्क किया। पूर्व जिलाध्यक्ष गिरवर शर्मा, वीरी सिंह बंजारा, असद फारूख, रामगोपाल रैन, मुस्ताक अहमद आदि मौजूद रहे। उधर, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव कुंवर गौरांग देव ने जिला उपाध्यक्ष अनवर अकील, जिला महासचिव दिनेश शर्मा, युवा जिला सचिव उदित अग्रवाल, दिलशाद खान, मुसाहिद खान आदि।

पहली बार अलीगढ़ आएंगे भाजपा प्रदेश सह संगठन मंत्री

जासं, अलीगढ़ : प्रदेश सह संगठन मंत्री की घोषणा के बाद पहली बार कर्मवीर सिंह अलीगढ़ आएंगे। वह भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे हैं। चर्चा है कि जिले के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ वह बैठक भी कर सकते हैं। कर्मवीर सिंह अलीगढ़ में राष्ट्रीय स्वयंसवेक संघ के प्रचारक रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले वह आरएसएस में सह प्रांत प्रचारक के पद पर थे। भाजपा में उन्हें प्रदेश सह संगठन मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह का जन्मदिन है। मथुरा रोड स्थित सिंघारपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। यहां पर केशव सेवाधाम के बच्चों के साथ जन्मदिन मनाएंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इसी कार्यक्रम में सह संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह को आमंत्रित किया गया है। वह पिछली बार भी जन्मदिन के मौके पर आए थे। चर्चा है कि कर्मवीर सिंह एमएलसी शिक्षक चुनाव में डॉ. दिनेश वशिष्ठ की हार को लेकर प्रमुख पदाधिकारियों से चर्चा कर सकते हैं। हालांकि, अलीगढ़ से डॉ. दिनेश का मतदान फीसद अच्छा रहा है। संगठन के आगामी कार्यक्रम के बारे में भी बातचीत कर सकते हैं। प्रथम बार आगमन पर भाजपाई स्वागत भी करेंगे।

chat bot
आपका साथी