नगर निगम की भूमि पर फिर खड़ी की दीवार, सूचना पर जेसीबी से ढहा दी Aligarh news

स्वर्ण जयंती नगर में नगर निगम की भूमि को कब्जाने की फिर कोशिश की गई। करोड़ों की इस भूमि को कुछ लोगों ने दीवार खड़ी कर घेरने की कोशिश की थी। भनक लगते ही सोमवार को पहुंची नगर निगम की टीम ने जेसीबी से दीवार ढहा दी।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 05:15 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 05:42 PM (IST)
नगर निगम की भूमि पर फिर खड़ी की दीवार, सूचना पर जेसीबी से ढहा दी Aligarh news
स्वर्ण जयंती नगर में नगर निगम की भूमि को कब्जाने की फिर कोशिश की गई।

अलीगढ़, जेएनएन : स्वर्ण जयंती नगर में नगर निगम की भूमि को कब्जाने की फिर कोशिश की गई। करोड़ों की इस भूमि को कुछ लोगों ने दीवार खड़ी कर घेरने की कोशिश की थी। भनक लगते ही सोमवार को पहुंची नगर निगम की टीम ने जेसीबी से दीवार ढहा दी। निगम अधिकारी अब यह जानने का प्रयास कर रहे हैं कि सरकारी भूमि को कब्जाने का प्रयास करने वाले कौन लोग हैं। कार्रवाई के दौरान भी कोई सामने नहीं आया। 


स्‍वर्ण जयंती नगर में है जमीन : क्वार्सी क्षेत्र की पाश कालोनी स्वर्ण जयंती नगर में रायल कावेरी चौराहे के निकट नगर निगम की भूमि है। इस भूमि पर पहले भी कब्जा करने के प्रयास हो चुके हैं। तब भी इस भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया था। सहायक नगर आयुक्त राजबहादुर सिंह ने बताया कि गाटा संख्या 331 में नगर निगम की 1610 वर्ग मीटर भूमि है। कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से बाउंड्री वाल का निर्माण कराकर इस भूमि को कब्जाने का प्रयास किया जा रहा था। जानकारी मिलने पर नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह ने निर्देश पर संपत्ति विभाग की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और भूमि को कब्जा मुक्त कराकर निगम का बोर्ड स्थापित कराया। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी इस भूमि के अलावा निगम की अन्य संपत्तियों पर कब्जे के प्रयास किए जा चुके हैं। कई मामलों में मुकदमे दर्ज कराए गए।

कड़ी निगरानी की जा रही : नगर आयुक्त ने कहा कि नगर निगम की संपत्तियों पर कड़ी निगरानी की जा रही है। संपत्तियों पर अतिक्रमण करने की शिकायतों का संज्ञान लेकर तत्काल कार्रवाई की जा रही है। नगर आयुक्त ने चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग नगर निगम की संपत्ति पर अतिक्रमण करने के प्रयास कर रहे हैं, उन सभी के विरुद्ध तत्काल कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी। इसके लिए संपत्ति विभाग को स्पष्ट आदेश दिए जा चुके हैं।

chat bot
आपका साथी