रात में निकले एसएसपी, पीआरवी के छह पुलिसकर्मी मिले गैरहाजिर, वेतन काटने के आदेश Aligarh news

यूपी 112 पीआरवी वाहनों की हकीकत जानने के लिए एसएसपी कलानिधि नैथानी शुक्रवार देररात भ्रमण पर निकल पड़े। चेकिंग के दौरान छह पुलिसकर्मी गैरहाजिर मिले। एसएसपी ने सभी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं। इनका वेतन काटने के भी आदेश दिए हैं।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 05:12 PM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 05:12 PM (IST)
रात में निकले एसएसपी, पीआरवी के छह पुलिसकर्मी मिले गैरहाजिर, वेतन काटने के आदेश Aligarh news
एसएसपी ने बीते दिनों यूपी 112 कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया था।

अलीगढ़, जेएनएन : यूपी 112 पीआरवी वाहनों की हकीकत जानने के लिए एसएसपी कलानिधि नैथानी शुक्रवार देररात भ्रमण पर निकल पड़े। चेकिंग के दौरान छह पुलिसकर्मी गैरहाजिर मिले। एसएसपी ने सभी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं। इनका वेतन काटने के भी आदेश दिए हैं। 

यूपी 112 परियोजना के कुशल व प्रभावी संचालन के लिए कुछ संशोधन जरूरी 

एसएसपी ने बीते दिनों यूपी 112 कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया था। एसएसपी ने रात में गश्त के दौरान सतर्क रहने और यूपी-112 परियोजना के संचालन में पारदर्शिता, निष्पक्षता बरतने को कहा था। वहीं शुक्रवार देररात एसएसपी खुद पीआरवी की हकीकत जानने के लिए शहर में निकल पड़े। ऐसे में छह पुलिसकर्मी गैर हाजिर मिले। इनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। एसएसपी ने कहा कि अक्सर देखने को मिलता है कि यूपी-112 पर एक व्यक्ति द्वारा ही बार-बार काल अटेंड किया जाता है। साथ ही किसी ईवेंट पर भी सामान्यत एक ही पीआरवी पहुंचती है। ऐसे में यूपी 112 परियोजना के कुशल व प्रभावी संचालन के लिए कुछ संशोधन जरूरी है। एसएसपी ने कहा कि अगर किसी सर्किल की पीआरवी पर नियुक्त पुलिस बल को एक साल का समय हो गया है तो उसका सर्किल में बदलाव किया जाएगा। दूसरा, छह माह से एक ही थाने की पीआरवी पर नियुक्त पुलिस बल का भी थाना परिवर्तित कर दिया जाएगा। एसएसपी ने कहा कि तीन महीने में किसी भी थाने की पीआरवी पर नियुक्त पुलिस बल का वाहन भी बदला जाए।

chat bot
आपका साथी