Hathras Bulgarhi Matter: सपाइयों ने बूलगढ़ी की मृतका को दी श्रद्धांजलि, प्रदेश सरकार पर लगाए आरोप

Hathras Bulgarhi Matter सपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को बूलगढ़ी कांड की मृतका को श्रद्धांजलि दी। जिला कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा कर बूलगढ़ी की बिटिया को याद किया। शाम को बिटिया की याद में घरों में दीप जलाकर श्रद्धांजलि दी जाएगी।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 01:39 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 01:39 PM (IST)
Hathras Bulgarhi Matter: सपाइयों ने बूलगढ़ी की मृतका को दी श्रद्धांजलि, प्रदेश सरकार पर लगाए आरोप
सपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को बूलगढ़ी कांड की मृतका को श्रद्धांजलि दी।

हाथरस, संवाद  सहयोगी। सपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को बूलगढ़ी कांड की मृतका को श्रद्धांजलि दी। जिला कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा कर बूलगढ़ी की बिटिया को याद किया। शाम को बिटिया की याद में घरों में दीप जलाकर श्रद्धांजलि दी जाएगी। हाथरस के बूलगढ़ी में युवती पर 14 सितंबर 2020 को हमला हुआ था। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कुछ दिन पहले ट्वीट कर कार्यकर्ताओं से आह्वान किया था। इसको लेकर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी सतर्कता बरते हुए हैं।

सपा अध्‍यक्ष अखिलेश  का था निर्देश

हाथरस के बूलगढ़ी में युवती पर 14 सितंबर 2020 को हमला हुआ था। 29 सितंबर को दिल्ली के सफदरजंग हास्पिटल में युवती की मौत हो गई थी। 29-30 सितंबर की रात दो बजे युवती का गांव बूलगढ़ी में अंतिम संस्कार कराया गया था। इस दौरान जमकर बवाल हुआ था। स्वजन ने हिंदू रीति-रिवाजों की अनदेखी कर रात में जबरन अंतिम संस्कार कराए जाने का आरोप जिला प्रशासन पर लगाया था। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 25 नवंबर को ट्वीट किया। इसमें कहा कि प्रदेश वासी, सपा और सहयोगी दल हर महीने की 30 तारीख को 'हाथरस की बेटी स्मृति दिवस मनाएं। भाजपा सरकार ने 30 सितंबर 2020 को जिस अभद्र तरीके से दुष्कर्म पीड़िता के शव को जलाने का कुकृत्य किया था, उसकी याद दिलाएं, भाजपा का दलित और महिला विरोधी चेहरा बेनकाब हो।' उनके ट्वीट के बाद से ही पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी सतर्कता बरते हुए हैं। मंगलवार को सपा के जिला कार्यालय पर सपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए।

सपा अध्‍यक्ष को जमकर कोसा

यहां श्रद्धांजलि सभा कर प्रदेश सरकार को कोसा। कहा यह घटना प्रदेश सरकार की हठधर्मिता का प्रतीक है। जनता इसे कभी नहीं भूलेगी। श्रद्धांजलि सभा के दौरान दो मिनट का मौन रखकर मृतका को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान एमएलसी और जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह, जिला महासचिव जैनुद्दीन सपा नेता रामनारायण काके, मुहर सिंह, तेजेंद्र निम, मुजीबुर्रहमान, हेमंत शर्मा, सुनील सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी