बालिका दिवस पर विशेष : मेहनत का 'तेल ' पदकों की 'धार ' Aligarh News

ग्रामीण क्षेत्र में बेटियों के पढऩे व खेलने में आज भी अभिभावक ज्यादा रुचि नहीं दिखाते। आर्थिक अड़चनें भी बेटी के खेल पर ब्रेक लग जाता है। अपनी मेहनत व लगन से इस ब्रेक को तोड़ा है अतरौली के गांव सूरतगढ़ की पूजा रानी ने।

By Sandeep kumar SaxenaEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 10:41 AM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 10:41 AM (IST)
बालिका दिवस पर विशेष : मेहनत का 'तेल ' पदकों की 'धार ' Aligarh News
पूजा ने स्टेट चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक कब्जाया।
अलीगढ़, गौरव दुबे। ग्रामीण क्षेत्र में बेटियों के पढऩे व खेलने में आज भी अभिभावक ज्यादा रुचि नहीं दिखाते। आर्थिक अड़चनें भी बेटी के खेल पर ब्रेक लग जाता है। अपनी मेहनत व लगन से इस ब्रेक को तोड़ा है अतरौली के गांव सूरतगढ़ की पूजा रानी ने। 18 वर्षीय लांग जंप व ट्रिपल जंप की खिलाड़ी पूजा घर पर सरसों का तेल पेराई का काम कर खेल क्षेत्र में पदकों की धार दिखा रही हैं। पिता डोरीलाल किसान हैं। पूजा लगातार एथलेटिक्स में शानदार प्रदर्शन कर इंटरयूनिवर्सिटी, स्टेट, नेशनल चैंपियनशिप में पदक जीत रही हैं। उन्होंने स्पोट्र्स अथारिटी आफ इंडिया के स्पोट्स हास्टल लखनऊ में भी प्रवेश पा लिया। 25 से 27 जनवरी तक भोपाल में होने वाली नेशनल अंडर-20 फेडरेशन चैंपियनशिप में भी चयन हो गया है। कोरोना काल में मेरठ में कुछ दिन पहले हुई स्टेट चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक कब्जाया। 
2016 में की शुरुआत
पूजा बताती हैं कि क्षेत्र के सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में 2016 से पढ़ाई के दौरान ही लांग जंप व ट्रिपल जंप की प्रैक्टिस शुरू की। फिर शमशाद निसार आजमी के निर्देशन में अतरौली के मैदान में सीखना शुरू किया। 2017 में स्पोट््र्स हास्टल लखनऊ के लिए चयन हो गया।
 
पापा लाते सरसों, बेटी पेरती तेल
पूजा ने बताया कि पापा खेत पर काम करने के लिए जाने से पहले सरसों लाकर रख देते थे। मां माया देवी के साथ वे तेल पेराई करती थीं। लखनऊ हास्टल जाने के बाद ये काम छूट गया। अब मां व पापा ये काम करते हैं। इन सबके बीच प्रैक्टिस के लिए समय निकालना मुश्किल होता था।
पढ़ाई में भी अव्वल
पूजा ने 2017 में हाईस्कूल 74.35 फीसद व 2019 में इंटर 54 फीसद अंकों से पास किया। सुबह चार बजे उठकर प्रैक्टिस करने के बाद पढ़ाई में समय देती थीं। फिर घर के काम व स्कूल जाना होता था। अभी वे उन्नाव में बीए द्वितीय वर्ष (प्राइवेट) की छात्रा हैं।
 
खास उपलब्धियां
2017 में साई हास्टल में चयन।
2018 में लखनऊ स्टेट लांग जंप में स्वर्ण पदक।
2018 में लखनऊ स्टेट ट्रिपल जंप में स्वर्ण पदक।
2018 में दिल्ली टाटा टी चैंपियनशिप में रजत पदक।
2019 में लखनऊ स्टेट लांग जंप में स्वर्ण पदक।
2019 में लखनऊ स्टेट ट्रिपल जंप में स्वर्ण पदक।
2019 में कानपुर में इंटर यूनिवर्सिटी में दोनों इवेंट में दो स्वर्ण पदक।
2021 में मेरठ स्टेट में लांग जंप में स्वर्ण पदक।
2021 में भोपाल नेशनल अंडर-20 फेडरेशन चैंपियनशिप में चयन।
 
खुद काम करते हुए कम समय में साई हास्टल में प्रवेश पाकर पूजा मिसाल कायम कर चुकी हैं। वे लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। भोपाल नेशनल में भी जिले को पदक दिलाएंगी।
शमशाद निसार आजमी, संयुक्त सचिव, यूपी एथलेटिक्स एसोसिएशन
chat bot
आपका साथी