सपा मुखिया के टप्‍पल आगमन को लेकर सपाइ उत्‍साहित, सुबह से जुटने लगे कार्यकर्ता Aligarh news

अब से कुछ ही देर में सपा के मुखिया अखिलेश यादव जाटलैंड के नाम से विख्‍यात टप्‍पल में सभा करेंगे। उनके आने की सूचना पर भारी संख्‍या में सपा कार्यकर्ता सभास्‍थल पर जुटने लगे हैं। यहां अखिलेश यादव किसान पंचायत करेंंगे।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 11:17 AM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 12:05 PM (IST)
सपा मुखिया के टप्‍पल आगमन को लेकर सपाइ उत्‍साहित, सुबह से जुटने लगे कार्यकर्ता Aligarh news
टप्पल कस्बा में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के लिए तैयार मंच ।

 अलीगढ़, जेएनएन :  अब से कुछ ही देर में सपा के मुखिया अखिलेश यादव जाटलैंड के नाम से विख्‍यात टप्‍पल में सभा करेंगे। उनके आने की सूचना पर भारी संख्‍या में सपा कार्यकर्ता सभास्‍थल पर जुटने लगे हैं। यहां अखिलेश यादव किसान पंचायत करेंंगे। कृषि कानूनों के विरोध में किए जा रहे आंदोलन के बीच अखिलेश की यह पहली सभा है। इसलिए कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक भीड़ जुटाने के लिए कहा गया है।  खासकर पूर्व सांसद व सपा नेता चौ. बिजेंद्र सिंह इस पंचायत को लेकर खासा उत्साहित हैं। टप्पल उनका गढ़ है। सपा में शामिल होने के बाद उनकी यह पहली सभा है, जो प्रतिष्ठा का सवाल बन चुकी है। यही वजह है कि पिछले 15 दिन से वह गांव-गांव किसानों से संपर्क कर पंचायत में शामिल होने की अपील कर रहे हैं।

चाक चौबंद व्‍यवस्‍था

सपा के मुखिया के आने की सूचना पर प्रशासन भी सतर्क हो गया है। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो सके इसके लिए भारी संख्‍या मेंं पुलिस बल तैनात किया गया है।  अखिलेश यादव के आने की सूचना पर क्षेत्रीय किसान भी खासे उत्‍साहित नजर आ रहे हैं। 

किसानों के समर्थन में करेंगे पंचायत

कृषि कानूनों को लेकर सपा मुखिया से शुरू से ही किसानों का समर्थन करते रहे हैं। आज भी किसानों के समर्थन में वे पंचायत करेंगे और आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे। उनके आगमन को लेकर सपाइ भी काफी उत्‍साहित नजर आ रहे हैं। पंचायत चुनाव से पहले सपा मुखिया का पंचायत में आना कार्यकर्ताओं के निए बड़ा संदेश है।

पंचायत को सफल बनाने की कोशिश

जिलाध्यक्ष गिरीश यादव समेत तमाम पार्टीजन इस पंचायत को सफल बनाने की कोशिश में लगे हैं।  अखिलेश यादव सैफई से सड़क मार्ग द्वारा टप्पल पहुंचेंगे। यहां उनका कार्यक्रम दोपहर 12 बजे का है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, पूर्व कैबिनेट मंत्री सलीम इकबाल शेरवानी, पूर्व मंत्री रामजीलाल सुमन, एमएलसी जसवंत सिंह, अरविंद यादव, संजय राठर, दिलीप यादव प्रमुख रूप से रहेंगे। कृषि बिल के विरोध में आयोजित हो रही इस सभा को पंचायत चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है। क्योंकि, इस बार चुनाव में सपा पूरे दमखम के साथ उतरेगी। 

chat bot
आपका साथी