विधान सभा चुनाव के लिए सपा ने कसी कमर, निकाल रहे साइकिल यात्रा Hathras News

समाजवादी पार्टी की एक आवश्यक बैठक रविवार को तमएनगढ़ी स्थित ज़िला कार्यालय पर हुई। इसमें 5 अगस्त को प्रस्तावित साइकिल यात्रा रैली को सफल बनाने रणनीति तैयार की गई। यह बैठक सपा ज़िलाध्यक्ष जसवंत सिंह यादव एमएलसी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 04:08 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 04:08 PM (IST)
विधान सभा चुनाव के लिए सपा ने कसी कमर, निकाल रहे साइकिल यात्रा  Hathras News
हाथरस में तामनगढ़ी स्थित ज़िला कार्यालय पर बैठक को संबोधित करते सपा जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह यादव और अन्य।

हाथरस, जेएनएन । समाजवादी पार्टी की एक आवश्यक बैठक रविवार को तामनगढ़ी स्थित ज़िला कार्यालय पर हुई। इसमें 5 अगस्त को प्रस्तावित साइकिल यात्रा रैली को सफल बनाने रणनीति तैयार की गई। यह बैठक सपा ज़िलाध्यक्ष जसवंत सिंह यादव एमएलसी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इसमें मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत वोट बढ़ाने एवं 5 अगस्त को साईकिल यात्रा की तैयारी पर चर्चा हुई।

मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में वोट भी बढ़ाएंगे

बैठक को संबोधित करते हुए सपा ज़िलाध्यक्ष जसवंत सिंह यादव ने कहा की हम सभी को अपने नेता अखिलेश यादव के निर्देश पर मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में वोट भी बढ़ायेंगे ~ बूथ भी जिताएँगे के नारे के तहत अगस्त माह में तीनों विधानसभाओं के बूथ अध्यक्ष वोट बढ़ायें, जिससे विधानसभा के चुनावों में अपना अपना बूथ जिता सकें। उन्होंने कहा कि जब हमारा बूथ अध्यक्ष अपना बूथ जिताएगा तभी प्रदेश में समाजवादी पार्टी का परचम लहराएगा।

तहसील स्‍तरीय साइकिल यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाएं

उन्होंने कहा कि आगामी 5 अगस्‍त के तहसील स्तरीय साईकिल यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु कार्यकर्ता जुटें और भाजपा की जन विरोधी नीतियों से जनता को अवगत करायें। अन्य वक्ताओं ने भी पार्टी जी नीतियों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराते हुए उनका अनुसरण करने के लिए उन्हें प्रेरित किया। इसमें पूर्व ज़िलाअध्यक्ष ओमवती यादव, जिलामहासचिव जैनुद्दीन चौधरी, युवजनसभा ज़िलाध्यक्ष सुनील यादव, ज़िलाउपाध्यक्ष ठाकुर डंबर सिंह ,वरिष्ठ नेता मोहर सिंह, कोषाध्यक्ष दिनेश लोधी, ज़िलापंचायत सदस्य पति विपिन यादव, पूर्व महासचिव महेंद्र सिंह सोलंकी, पूर्व प्रत्याशी रामनारायण काके, ताजेंद्र निम, विश्वंभर सिंह , भगत सिंह विधान सभा अध्यक्ष, गंगा सिंह सेंगर, हेमंत गौड़ नगर अध्यक्ष, अवधेश बाबा, अकील अहमद क़ुरैशी, विवेक यादव रोहिताश यादव ज़िलाध्यक्ष लोहियावाहिनी, गोलू प्रधान, शाहिद सिद्दीक़ी, जफरुद्दीन, मजीबुर्रहमान, हरवीर सिंह तोमर मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी