सपा ने जारी की पंचायत चुनाव के प्रत्याशियों की तीसरी सूची

पंचायत चुनाव में पूरे दमखम के साथ उतरी समाजवादी पार्टी सिलसिलेवार प्रत्याशियों की सूची जारी कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 08:38 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 08:38 PM (IST)
सपा ने जारी की पंचायत चुनाव 
के प्रत्याशियों की तीसरी सूची
सपा ने जारी की पंचायत चुनाव के प्रत्याशियों की तीसरी सूची

जासं, अलीगढ़ : पंचायत चुनाव में पूरे दमखम के साथ उतरी समाजवादी पार्टी सिलसिलेवार प्रत्याशियों की घोषणा कर रही है। अलीगढ़ में जिला पंचायत सदस्य पद पर अब तक 33 प्रत्याशियों की घोषणा हो चुकी है। बुधवार को सात प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी की गई। महान दल ने सपा को समर्थन देकर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के रिश्तेदार वरिष्ठ सपा नेता संजय यादव की पत्नी अर्चना यादव को जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया है। वह वार्ड 43 से पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रही हैं। समाजवादी पार्टी पंचायत चुनाव को लेकर पूरी ताकत झोंके हुए है। दूसरे दलों में सेंध लगाकर बड़े नेताओं को पार्टी में शामिल किया जा रहा है। इसी कड़ी में कांग्रेस के अश्वनी शर्मा को भी पार्टी में शामिल किया है।

जिलाध्यक्ष गिरीश यादव ने बताया कि महान दल को साथ लेकर सपा पंचायत चुनाव लड़ रही है। सभी सीटों पर मजबूत प्रत्याशी उतारे जा रहे हैं। 26 प्रत्याशियों की सूची पहले ही जारी कर दी गई थी। अब तीसरी सूची जारी की है। इसमें वार्ड दो से वीनेश कुमार, वार्ड 12 से ओम प्रकाश, वार्ड 21 से कुसुमलता, वार्ड 29 से चरन सिंह, वार्ड 35 से नीतू देवी, वार्ड 37 से सोनिया, वार्ड 38 से अनीता देवी को समर्थित प्रत्याशी घोषित किया है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अर्चना यादव का नाम फाइनल है। उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव के बाद पार्टी पूरी मुस्तैदी के साथ विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएगी। किसान, मजदूरों का एक बड़ा वर्ग सपा से जुड़ा है। पार्टी की रीति, नीतियों से वह प्रभावित हैं।

chat bot
आपका साथी