अलीगढ़ में सपा नेताओं ने निकाली साइकिल यात्रा, भाजपा की आलोचना

भाजपा मनमानी तरीके से कार्य कर रही है। जिला पंचायत व ब्लाक प्रमुख के चुनाव में प्रशासन के सहयोग से जबरन काबिज करने का कार्य किया है। गरीब पिसता जा रहा है। पूंजीपतियों को और भी आगे बढ़ाया जा रहा है।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 01:56 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 01:56 PM (IST)
अलीगढ़ में सपा नेताओं ने निकाली साइकिल यात्रा, भाजपा की आलोचना
देहात क्षेत्रों में सपा नेताओं ने साइकिल यात्रा निकाली।

अलीगढ़, जेएनएन। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की अपील पर गुरुवार को अलीगढ़ जनपद के शहर व देहात क्षेत्रों में सपा नेताओं ने साइकिल यात्रा निकाली। साथ ही भाजपा की नीतियों की खूब आलोचना की। बरला में सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व ब्लाक प्रमुख ठाकुर तेजवीर सिंह की अगुवाई में सपा नेताओं ने साइकिल यात्रा निकाली। तेजवीर सिंह ने कहा कि भाजपा मनमानी तरीके से कार्य कर रही है। जिला पंचायत व ब्लाक प्रमुख के चुनाव में प्रशासन के सहयोग से जबरन काबिज करने का कार्य किया है। गरीब पिसता जा रहा है। पूंजीपतियों को और भी आगे बढ़ाया जा रहा है। किसानों को समय से बिजली खाद भी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।

साक्षी के बयान की निंदा 

उन्‍होंने कहा कि दुकानदार यूरिया के साथ लगेज में और भी सामान खरीदने को मजबूर कर रहे हैं। आगामी विधानसभा के चुनाव में जनता सबक सिखायेगी। काले धन का भी देश के प्रधानमंत्री ने वायदा किया था। जो कि केवल खोखला साबित हुआ। नौजवान नौकरी के लिए भटक रहे हैं। प्रदेश में बेरोजगारी का हल्ला मचा हुआ है। किसान व नौजवान अब समझ गये हैं। आगामी विधानसभा के चुनाव में सपा का परचम लहराएगा। दो दिन पूर्व सांसद साक्षी महाराज के बयान की निंदा करते हुए कहा कि ऐसा कार्य ओछी राजनीति व छोटी मानसिकता के लोग ही कर सकते हैं। आदित्य जुनूनी ने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी धर्मों व जातियों को साथ लेकर विकास करती है। इस दौरान साइकिल यात्रा में अमरपाल सिंह, नेकराम सिंह, शाहिद, मुकेश यादव, असरानी, इंद्रपाल आदि मौजूद थे।

अकराबाद में निकाली यात्रा

अकराबाद में जनेश्वर मिश्र (छोटे लोहिया) के जन्मदिन पर सपा नेता पूर्व जिलाध्यक्ष शिशुपाल पालसिंह, राजेश यादव,विधानसभा अध्यक्ष छर्रा बिजेन्द्र सिंह,युवजन सभा के जिलाउपाध्यक्ष राजकुमार यादव आदि ने साइकिल यात्रा निकाली। सपा नेताओं ने कहा कि प्रशासन के सहयोग से जबरन काबिज करने का कार्य किया है। गरीब पिसता जा रहा है। पूंजीपतियों को और भी आगे बढ़ाया जा रहा है। किसानों को समय से बिजली खाद भी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।

सपाईयों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ चलाई साइकिल

छोटे लोहिया के नाम से विख्यात पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. जनेश्वर मिश्र की जयंती पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए साइकिल रैली निकाली। इस दौरान 2022 में बाइसकिल का नारा दिया। इगलास कस्बा के अलीगढ़ रोड गंग नहर पर साइकिल यात्रा के पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम के चलते सपा कार्यकर्ताओं का जमाबड़ा होना शुरू हो गया था। यहां से सपा कार्यकर्ता साइकिल व बाइकों पर सवार होकर नारे लगाते हुए कस्बे से होकर ग्रामीण क्षेत्र की ओर निकले। पूर्व प्रदेश सचिव रामकुमार नागर ने कहा कि सपा सरकार के विकास कार्यों का आज प्रदेश की जनता याद कर रही है। 2022 में पुनः सपा की सरकार बनेगी। नगर अध्यक्ष रिजवान सिद्दीकी ने कहा कि नोटबंदी, जीएसटी से छोटे और मझोले व्यापारी बर्बाद हो गए, जनता मंहगाई का दंश झेल रही है, डीजल, पेट्रोल के दामों में बेतहाशा वृद्धि से लोग परेशान हैं, बेटियां सुरक्षित नहीं है। हर मोर्चे पर प्रदेश व केंद्र सरकार विफल रही है। इस मौके पर विजय सिंह प्रजापति, प्रो. सीपी सिंह, वीरेंद्र सिंह जर्राही, रहीश, वकील, प्रभात सविता, सचिन, रिहान सिद्दीकी, रिजवान हैदर, खैमा, जुबैर, शाहरुख, मेहंदी हसन, बाबुद्दीन, बबलू आदि थे।

chat bot
आपका साथी