Aligarh Panchayat Chunav 2021: सपा व रालोद के दावेदारों ने खरीदे जिला पंचायत अध्यक्ष के नामांकन पत्र

जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को लेकर जिले में अब राजनीति पूरे चरम पर हैं। मंगलवार को सपा से अर्चना यादव व रालोद से राजकुमारी सिंह ने अध्यक्ष पद के लिए पर्चें खरीद लिए। हालांकि पहले दोनों पार्टियां संयुक्त रूप से चुनाव लड़ने का दावा कर रही थीं।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 02:39 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 02:39 PM (IST)
Aligarh Panchayat Chunav 2021: सपा व रालोद के दावेदारों ने खरीदे जिला पंचायत अध्यक्ष के नामांकन पत्र
मंगलवार को सपा से अर्चना यादव व रालोद से राजकुमारी सिंह ने अध्यक्ष पद के लिए पर्चें खरीद लिए।

 अलीगढ़, जेएनएन। Aligarh Panchayat Chunav 2021:जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को लेकर जिले में अब राजनीति पूरे चरम पर हैं। मंगलवार को सपा से अर्चना यादव व रालोद से राजकुमारी सिंह ने अध्यक्ष पद के लिए पर्चें खरीद लिए। हालांकि, पहले दोनों पार्टियां संयुक्त रूप से चुनाव लड़ने का दावा कर रही थीं, लेकिन अब अलग अलग पर्चे लेने से लोगों में गंठबंधन को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, अभी दोनों उम्मीदवार हाई कमान के आदेश मिलने के बाद ही पर्चा दाखिल करने की बात कह रहे हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि दोनों पार्टियों के उम्मीदवार अलग अलग पर्चा दाखिल करते हैं या फिर संयुक्त रूप से कोई एक ही उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे।

chat bot
आपका साथी