Swachh Bharat Mission : जिले में जल्द ही 13 हजार नए शौचालयों का होगा निर्माण Aligarh news

स्वच्‍छ भारत मिशन के तहत जिले में जल्द ही 13 हजार नए शौचालयों का निर्माण होगा। शासन स्तर से इसके लिए आदेश जारी हो गया है। पंचायती राज विभाग ने इस आदेश के आधार पर सभी प्रधानों से प्रस्ताव मंगाकर रिपोर्ट शासन में भेज दी है।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 03:43 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 03:43 PM (IST)
Swachh Bharat Mission : जिले में जल्द ही 13 हजार नए शौचालयों का होगा निर्माण Aligarh news
13 हजार लाभार्थियों के खाते में पहुंचेगी धनरािश।

अलीगढ़, जेएनएन।  स्वच्‍छ भारत मिशन के तहत जिले में जल्द ही 13 हजार नए शौचालयों का निर्माण होगा। शासन स्तर से इसके लिए आदेश जारी हो गया है। पंचायती राज विभाग ने इस आदेश के आधार पर सभी प्रधानों से प्रस्ताव मंगाकर रिपोर्ट शासन में भेज दी है। पहली बार चयनित लाभार्थियों के खाते में सीधे धनराशि पहुंचेगी। अब तक पंचायतों के माध्यम से ही लाभार्थियों को शौचालय का लाभ मिलता था। इसमें फर्जीवाड़ों की झड़ी लगी गई थी। इसी को खत्म करने के लिए नए पहल की शुरुआत की है।

2014 में हुई थी स्‍वच्‍छ भारत मिशन की शुरुआत

केंद्र सरकार ने 2014 में स्वच्छ भारत मिशन अभियान की शुरुआत की थी। इसका मकसद जिले को खुले में शौच मुक्त बनाना था। इसके तहत सरकार हर जरूरतमंद के यहां शौचालय निर्माण करा रही है। जिले में अब तक ढाई लाख से अधिक शौचालय बन चुके हैं। एक शौचालय पर 12 हजार की धनराशि खर्च होती है। अब तक पंचायत स्तर पर सचिव व प्रधान संयुक्त रूप से पात्रों का चयन करते थे। इसके बाद इसकी सूची बनाकर जिला स्तर पर भेजते थे। जिला स्तर पर शासन से एक मुश्त पूरे जिले का बजट आता था। इसी में पंचायत को चेक से धनराशि आवंटित होती थी। फिर, पंचायत स्तर पर सचिव व प्रधान संयुक्त रूप से लाभार्थी का चेक देते थे। इसें काफी गड़बड़ी होती थी। ऐसे में शासन स्तर से इस फर्जीवाड़े को रोकने के लिए नियम में बदलाव किया गया है। अब सीधे लाभार्थी के खाते में ही धनराशि पहुंचेगी। पीएफएमएस से यह पैसा खाते में आएगा। प्रधान व सचिव के पास महज लाभार्थियों के चयन का अधिकार होगा। अब पहली बार लाभार्थियों के खाते में धनराशि भेजनी की तैयारी हो गई है। जिले से कुल 13 हजार लाभार्थी चयनित हुए हैं। इन पूरा डाटा शासन को भेजा गया है। यह सीधे खाता में पैसा पहुंचेगा। इसके बाद वह निर्माण शुरू करा सकेंगे।

इनका कहना है

जिले में जल्द ही 13 हजार नए शौचालयों का निर्माण होगा। शासन स्तर से इसकी स्वीकृति दे दी गई है। सीधे लाभार्थियों के खाते में धनराशि पहुंचेगी।

धनंजय जायसवाल, डीपीआरओ

chat bot
आपका साथी