अलीगढ़ में ससुराल वालों ने दामाद को पीटा

घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 08:30 PM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 08:30 PM (IST)
अलीगढ़ में ससुराल वालों ने दामाद को पीटा
अलीगढ़ में ससुराल वालों ने दामाद को पीटा

जासं, अलीगढ़ : बन्नादेवी क्षेत्र के एलमपुर गढि़या में पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद इतना बढ़ा कि ससुरालियों ने दामाद को पीट डाला। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

एलमपुर गढि़या निवासी रवि कुमार के मुताबिक, सोमवार को पत्नी से विवाद हो गया था। पत्नी ने अपनी बहन बाबी को घर पर बुला लिया। बाबी अपने पति किशन व पिता रणवीर सिंह के साथ आई। रवि सोमवार रात आठ बजे जैसे ही घर आया तो पीछे से बाबी, किशन ने उसे दबोच लिया। ससुर भी साथ थे। आरोप है कि लाठी-डंडों से मारपीट कर रवि को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इंस्पेक्टर धीरेंद्र मोहन शर्मा ने बताया कि घरेलू विवाद हुआ है। मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।

........

युवक को बाइक ने रौंदा

क्वार्सी क्षेत्र में रामघाट रोड पर पीएसी के पास युवक बाइक ने रौंद दिया। युवक की जान चली गई। रामघाट रोड पर मुरादाबाद मार्बल के पास रहने वाला विशाल शर्मा चाय का खोखा चलाता था। सोमवार रात आठ बजे वह सड़क पार कर रहा था, तभी पीएसी की ओर से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। जिला अस्पताल में विशाल की मौत हो गई।

ट्रेन की चपेट में आकर मौत

सासनीगेट क्षेत्र के अवतार नगर स्थित माया गार्डन के सामने रेलवे लाइन पार कर रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। युवक सिलेटी रंग की जींस व क्रीम कलर की टी-शर्ट पहने था।

chat bot
आपका साथी