घरेलू कलह में बेटे ने पिता व बहन पर चलाई गोली ,गंभीर घायलAligarh News

शुक्रवार को घरेलू कलह को लेकर बेटे ने पिता पर गोली चला दी। बीच-बचाव कराने पहुंची बहन को भी आरोपित युवक ने गोली मारकर घायल कर दिया। दोनों को गंभीर रूप से घायल होने पर पिता-पुत्री को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 02:41 PM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 02:41 PM (IST)
घरेलू कलह में बेटे ने पिता व बहन पर चलाई गोली ,गंभीर घायलAligarh News
पिता-पुत्री को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। थाना लोधा क्षेत्र के बरौठ-छजमल गांव में शुक्रवार को घरेलू कलह को लेकर बेटे ने पिता पर गोली चला दी। बीच-बचाव कराने पहुंची बहन को भी आरोपित युवक ने गोली मारकर घायल कर दिया। दोनों को गंभीर रूप से घायल होने पर पिता-पुत्री को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आरोपी बेटा फरार हो गया। गांव निवासी अशोक कुमार ने घरेलू कलह में अपने पिता गिरी प्रसाद पर दोपहर के वक्त गोली चला दी। इसी बीच बचाने पहुंची छोटी बहन रिचा पर भी आरोपित ने गोली चला दी। जिससे पिता- पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को ग्रामीणों ने जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी हुई है।

मेले को चलते मौके पर थी पुलिस, फिर भी भागा आरोपी

लोधा:क्षेत्र के गांव बरौठ छ्जमल में शुक्रवार दोपहर को 60 वर्षीय गिरप्रसाद शर्मा अपने घर में चारपाई पर बैठकर खाना खा रहे थे एवं 22 वर्षीय बेटी शिचा शर्मा खाना परोस रही थी। तभी अचानक उनका 35 वर्षीय बेटा अशोक हाथ में पिस्टल लिए आ धमका और कुछ भी कहे बगैर पिता और बहिन को गोली मारकर फरार हो गया।फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़ पड़े और घायलों को निजी अस्पताल और जिला अस्पताल ले गये जहां दोनों घायलों को मेडिकल रैफर किया गया। ग्रामीणों के अनुसार आरोपी पिता और बहिन से खर्चे के लिए रुपये मांगे और खर्चा न मिलने से क्षुब्ध बेटे ने पिता और बहिन को गोली मार दी बताया कि आरोपी ने चार राउंड फायर किये जिसमें एक फायर पिता व तीन फायर बहिन पर झोंक दिये। आरोपी अशोक गांव में न रहकर बन्नादेवी क्षेत्र में अपने मकान में अपने परिवार के साथ रहता है कल गुरुवार को भी आरोपी ने अपनी पत्नी को बुरी तरह से पीटा था जिसमें पत्नी गंभीर घायल हुई थी।

पुलिस थी मौजूद फिर भी भागा आरोपी

गांव में दशहरा के मौके पर हर वर्ष की भांति रावण दहन और मेले के चलते पुलिस गांव में तैनात थी गोली कांड होने पर ग्रामीण दौड़ पड़े मगर मौके पर बैठी पुलिस को काफी देर बाद घटना की जानकारी मिली तब तक आरोपी पुलिस के सामने से ही फरार हो गया।पिस्टल आरोपी के चचेरे भाई की बताई गयी है। ग्रामीणों के मुताबिक बरौठ गांव में वर्षों से पार्टी बंदी पहले भी चार पांच मर्डर हो चुके हैं। घटना होने के बाद आरोपी बाइक से इधर उधर भाग कर छुपने की फिराक में था मगर चंद घंटों बाद ही आरोपी को पिस्टल और बाइक सहित दबोच लिया।

chat bot
आपका साथी