MLC Election : मानवेंद्र सिंह विजयी घोषित, भाजपाइयों में खुशी की लहर Aligarh news
स्नातक सीट पर भाजपा प्रत्याशी डॉ मानवेंद्र प्रताप सिंह विजयी घोषित हुए। मानवेंद्र को 40070 वोट प्राप्त हुए जबकि सपा प्रत्याशी डॉ असीम यादव को 33975 वोट मिले। मानवेंद्र सिंह 6095 वोटों से आगे रहे। मानवेंद्र के चुनाव को लेकर प्रदेश नेतृत्व भी नजर रखे हुए था।
अलीगढ़, जेएनएन : स्नातक सीट पर भाजपा प्रत्याशी डॉ मानवेंद्र प्रताप सिंह विजयी घोषित हुए। मानवेंद्र को 40070 वोट प्राप्त हुए जबकि सपा प्रत्याशी डॉ असीम यादव को 33975 वोट मिले। मानवेंद्र सिंह 6095 वोटों से आगे रहे। विधान परिषद शिक्षक में डॉ. दिनेश वशिष्ठ के शिकस्त खाने के बाद भाजपाइयों को स्नातक प्रत्याशी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह से ही आस थी। मानवेंद्र के चुनाव को लेकर प्रदेश नेतृत्व भी नजर रखे हुए था।
पल-पल पर रही सबकी नजर
तीन दिसंबर का दिन भाजपाइयों के लिए खास था । एमएलसी शिक्षक और स्नातक की मतगणना शुरू होने पर उन्हें उम्मीद थी कि देररात तक परिणाम आ जाएगा। मगर, शिक्षक प्रत्याशी डॉ. दिनेश वशिष्ठ के देररात हार की सूचना पाकर भाजपाइयों के चेहरे उतर गए। उन्हें यह विश्वाास था कि आगरा खंड की दोनों सीटों पर भाजपा का कब्जा होगा। हालांकि, इसके बाद सभी की निगाहें स्नातक प्रत्याशी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह की ओर टिक गईं थीं।सुबह की खबर से थोड़ा भाजइयों में उत्साह बढ़ा। डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ने सपा प्रत्याशी असीम यादव से बढ़त बना ली थी। दो चरणों में वह फिर पिछड़ गए। दोपहर तक तो यह स्थिति थी कि भाजपाइयों ने चुप्पी साध ली। उन्हें लगा कि यह सीट भी कहीं हाथ से न निकल जाए। आगरा में मौजूद समर्थकों से फोन करके पल-पल की खबर जानने लगे। टीवी चैनलों पर भी खबर जानने को बेताब हो गए। शाम को मानवेंद्र सिंह ने चौथे चरण के बाद तेजी से बढ़त बनानी शुरू की। प्रथम वरीयता की अंतिम व नौवे राउंड में मानवेंद्र प्रताप सिंह को 37927 वोट मिले हैं, जबकि दूसरे स्थान पर सपा प्रत्याशी डॉ. असीम यादव रहे। अंतत: भाजपा प्रत्याशी डॉ मानवेंद्र प्रताप सिंह विजयी घोषित हुए। मानवेंद्र को 40070 वोट प्राप्त हुए जबकि सपा प्रत्याशी डॉ असीम यादव को 33975 वोट मिले। मानवेंद्र सिंह 6095 वोटों से आगे रहे।
भाइपाइयों के चेहरे खिले
डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह की जीत के बाद भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गयी। फोन से एक-दूसरे को बधाई देने तक का सिलसिला शुरू हो गया। यहां तक फेसबुक और वाट्सएप पर भी भाजपाई बधाई के संदेश डालने लगे। जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने कहा कि डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह को हर बूथ पर वोट मिले हैं, यही उनकी सबसे बड़ी मजबूती है। महानगर अध्यक्ष डॉ. विवेक सारस्वत ने कहा सभी कार्यकर्ताओं ने बड़ी मेहनत की है।
भाजपाइयों ने मानवेंद्र सिंह की जीत पर बांटी मिठाई
विधान परिषद चुनाव में आगरा खंड स्नातक (एमएलसी) सीट पर भाजपा प्रत्याशी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह की जीत पर भाजपाइयों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। भाजपा कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पर एकत्रित हुए और मिठाई बांटकर खुशी मनाई। विधान परिषद चुनाव की गुरुवार से मतगणना प्रारंभ हुई थी। इस दौरान कार्यकर्ता मतगणना की जानकारी करते रहे। शनिवार की सुबह भाजपा प्रत्याशी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह की जीत की घोषणा हुई। जीत की घोषणा होने के बाद कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पर एकत्रित होकर खुशी का इजहार किया और एक दूसरे को मिठाई खिलाई। भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष व सभासद अनिल बंसल ने कहा कि यह भाजपा के विकास और जनता के विश्वास की जीत है। इस जीत के साथ स्नातक वर्ग के विकास की राह खुलेंगी। इस मौके पर चौ. श्यामबाबू सिंह, प्रदीप चौधरी, डॉ. रोहित सिंह, विक्रम शर्मा, डॉ. राघवेंद्र सिंह, मोनू शर्मा आदि थे।