हवाई जहाज की गति से भी तेज दौड़ रहे स्मार्ट मीटर : परवेज Aligarh news

परवेज अहमद ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगा कर प्रदेश सरकार जनता का आर्थिक व मानसिक शोषण कर रही है। स्मार्ट मीटर की गति हवाई जहाज की गति से अधिक है । गरीब जनता आर्थिक बोझ से पिस रही है।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 06:05 PM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 06:05 PM (IST)
हवाई जहाज की गति से भी तेज दौड़ रहे स्मार्ट मीटर : परवेज Aligarh news
स्मार्ट मीटर की गति हवाई जहाज की गति से अधिक है ।

अलीगढ़, जेएनएन :  महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष परवेज अहमद के नेतृत्व में स्मार्ट मीटर की अधिक रीडिंग को लेकर विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता एसके जैन को गुरुवार को 15 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया।

गरीबों पर आर्थिक बोझ

परवेज अहमद ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगा कर प्रदेश सरकार जनता का आर्थिक व मानसिक शोषण कर रही है। स्मार्ट मीटर की गति हवाई जहाज की गति से अधिक है । गरीब जनता आर्थिक बोझ से पिस रही है। भाजापा  ने अपने चहेतों  को स्मार्ट मीटर लगाने का ठेका देकर जनता को लूटा है। मांग की कि स्मार्ट मीटर हटवा कर पुराने  मीटर लगाए जाएं। जिन उपभोक्ताओं की बिजली काट दी गई है उनके कनेक्शन का 50% जमा कर बिजली चालू की जाए। एसडीओ व जेई की मिलीभगत से संविदा कर्मचारी बिजली चोरी कराते हैं और संविदा कर्मचारी अवैध वसूली कर जेई को देते हैं ऐसे संविदा कर्मचारियों को 1 साल से अधिक हो गया है उनका स्थानांतरण कर एक डिवीजन से दूसरे डिवीजन में किया जाए।  विद्युत विभाग की गुमराह कर स्मार्ट मीटर कंपनियों ने धोखाधड़ी की है। कंपनी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया जाए। ज्ञापन देने वाले कांग्रेसी नेता असद फ़ारूक़, मुशताक अहमद व वीरी सिंह बंजारा ने एलान किया कि 15 दिन का समस्या का समाधान नहीं होता है तो कांग्रेस आंदोलन करेगी। ज्ञापन देने वालों में पूर्व प्रवेक्क्षक अखिलेश शर्मा, वीरी सिंह बंजारा, मुस्ताक अहमद,  अरविंद शर्मा, पीडी शर्मा, रामगोपाल रेना, ब्रह्मदेव बघेल, नईम कुरैशी, प्रमोद शर्मा, इंद्रास मासी, राकेश जैन, मोहम्मद सोहेल, कुंवर रियाज अहमद आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी